मुंबई। भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा चोट के कारण इस समय टीम से बाहर है, लेकिन वह चर्चाओं में भी हैं। इस बार अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि साउथ इंडियन हीरो अल्लू अर्जुन की नकल करने से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Pushpa Fever All Over 🔥💥#pushpa #pushpatherise #alluarjun #ravindrajadeja #thaggedhele@alluarjun @imjadeja pic.twitter.com/SrCcdzYAwg
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) December 23, 2021
दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा द राइज 17 दिसंबर को रिलीज हुई है। इसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। मूवी काफी चर्चित हो रही है। इसमें एक डायलॉग है। पुष्पा पुष्पराज नि यव्वा थग्गेधे ले। इस डायलॉग को अल्लू अर्जुन काफी क्रोध में बोलते हुए दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने दाढ़ी भी बढ़ाई हुई है। इसी डायलॉग को कॉपी करते हुए रवींद्र जडेजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने अल्लू अर्जुन की तरह दाढ़ी बढ़ा रखी है। वह हुबहू अल्लू अर्जुन की कॉपी करते हुए दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे, जिस वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। वह चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन में हैं।