सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शुक्रवार 13 जनवरी (Friday 13 January) आज सुबह दो ग्रहों (Two planets) की स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ है। ऐसे में मेष और मिथुन राशि के लिए शुभ दिन रहेगा। आज मंगल के मार्गी होने और बुध के उदित होने से तथा चंद्रमा के कन्या राशि में संचार करने से बेहद शुभ स्थिति बनी है।
साथ ही आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।
मेष राशिफल : आज आपके ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। लंबे समय से सोची हुई कोई बात आज पूरी हो सकती है। जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है।
वृषभ राशिफल : आज आपका दिन पैसा खर्च कराने वाला रहेगा। जिसका असर आपकी जेब पर भी दिखाई देगा। आपको सलाह है कि फिलहाल अपनी सेहत का ख्याल रखे। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज किसी बात को लेकर अति आत्मविश्वास में न रहें।
मिथुन राशिफल : आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आज आपके सामने कम ही आर्थिक चुनौतियां रहेंगी और आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आज व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग रहने वाले हैं। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों को आज अपनी संतान को लेकर कोई बड़ी खुशी मिल सकती है।
कर्क राशिफल : आज आप आर्थिक रूप से लाभ भी मिल सकता है। आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आज इस राशि के पेशेवर व्यक्तियों के दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही पारिवारिक लोगों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है।
सिंह राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको खांसी जुकाम जैसा संक्रामक रोग के कारण परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। निजी जीवन प्यार भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
कन्या राशिफल : आज आपको किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दे। मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। तनाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और आपका कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकती है। आज कामकाज के मामले में खुद पर पूरा भरोसा रखें ताकि आप अच्छे से काम कर सकें।
तुला राशिफल : आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या व्यापार में अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज वे आपको काम की कुछ सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी।
वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें। क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है। आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। नौकरी के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
धनु राशिफल : आज आपका दिन आमदनी के मामले में अच्छा रहेगा। आप जिससे प्यार करते हैं आज उससे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और आज वह भी आपके प्यार में डूबा हुआ नजर आएगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो बच्चे भी आज आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते है।
मकर राशिफल : आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक रूप से भी आज आपका दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपने लिए बोलेंगे। यानी आज आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और माता का प्रेम आपको मिलेगा।
कुंभ राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार की लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
मीन राशिफल : आज का दिन व्यापार में अच्छा रहेगा। भाग्य के प्रबल होने से काम बनते-बिगड़ते रहेंगे जिससे आप भी मजबूत बने रहेंगे। आज आप कोई बड़ी पॉलिसी खरीद सकते हैं या धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री