Horoscope for Monday 27 March
Horoscope for Monday 27 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 27 मार्च सोमवार को चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन में संचार करेंगे। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ऐसे में आज का दिन वृषभ और तुला राशि वालों के करियर में सफलता प्राप्ति का है योग। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।

मेष राशिफल : आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता हो सकती है। व्यापार में लिए गए निर्णयों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू शॉपिंग कर सकते हैं। यदि कोई मनोवांछित फल पाने की इच्छा है तो वह भी आज पूरी होती नजर आ रही है। शाम का समय आप किसी सामाजिक समारोह में बिताएंगे।

मिथुन राशिफल : आज आपको आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर चल अचल संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आज खत्म हो सकता है। अपनी मधुर वाणी के प्रभाव से आज आपको सब कुछ मिल सकता है।

कर्क राशिफल : आज आपको कुछ आर्थिक और पारिवारिक समस्या हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए अधिक एकाग्रता से अध्ययन करना होगा। जोश और जल्दबाजी से किया हुआ काम बिगड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। शाम के समय धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है, जिसमें धर्मार्थ कार्यों पर भी कुछ खर्च हो सकता है।

सिंह राशिफल : आज आप धन के लेन-देन में सावधानी बरतें क्योंकि किसी से मतभेद के कारण व्यवहार में बदलाव आएगा, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा, शत्रु प्रबल होंगे। पारिवारिक समस्याओं को समझदारी खत्म करेंगे।

कन्या राशिफल : आज आप मेहनत करने के बाद भी लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र के लिए कुछ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। मानसिक परेशानी के कारण तनाव बना रहेगा। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज आपको निपटाने पड़ेंगे। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी।

तुला राशिफल : आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज विभिन्न क्षेत्रों में उनकी साख बढ़ेगी, जिससे उन्हें कई तरह के अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। अगर आज आप किसी को कुछ पैसे देने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें।

वृश्चिक राशिः आज आपके अधूरे कार्यों पूरे होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें मेहमानों का आगमन होगा। अच्छे खान-पान से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार से आज अच्छी खबरें आती-जाती रहेंगी, इसलिए वही काम करें जिसके होने की उम्मीद हो। मित्रों और संबंधियों के कारण भी घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेंगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आंखों को तकलीफ हो सकती है। आज आप समय का पालन करते हुए प्रगति करेंगे। बच्चे अपने भविष्य के लिए आपसे कोई सलाह मांग सकते हैं। मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ की उम्मीद है।

मकर राशिफल : आज आपकी मानसिक उलझन के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशिफल : आज आपका दिन शुभ है। बेवजह की शंकाओं और वाद-विवाद से आपका धन और समय दोनों का नुकसान होगा, जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शाम को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशिफल : आज आपको अधिक मेहनत की जरूरत है। कारोबार का बोझ बढ़ता नजर आ रहा है। आज आपको निर्माण कार्यों की आवश्यकता महसूस होगी और पक्ष-विपक्ष दोनों का सहयोग दिखाई दे रहा है। आज किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी, जो आपके भविष्य को मजबूत करेगी।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री