Holi Ke Upay
Holi Ke Upay

Holi Kab hai 2023: महाशिवरात्रि का त्यौहार खत्म होते ही लोग होली की तैयारी में जुट जाते है। हिन्दू धर्म में होलिका दहन का और उसकी राख का विशेष महत्व है। आज हम आपको होलिका दहन के टोटके के बारे में बताएंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों को सही दिन और सही समय पर किया जाए,तो वे बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं। इस बार होलिका दहन बेहद शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय होलिका दहन करने पर विशेष फल प्राप्त होने के आसार भी बन सकेंगे। इस साल होलिका दहन 07 मार्च को होगा और होली का त्यौहार पूरे देश में 08 मार्च को मनाया जाएगा। आज हम आपको होलिका दहन के कुछ ऐसे चमत्कारी टोटके बता रहे हैं, जिसे करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

(Holika Dahan Puja Shubh Muhurt) होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-

इस बार 7 मार्च के दिन शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक होलिका दहन का बेहद शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय होलिका दहन करने पर विशेष फल प्राप्त होने के आसार भी बन सकेंगे।

(Holika Dahan Remedies) होली के दिन करें ये उपाय-

नौकरी के लिए: यदि आपके नौकरी या कारोबार में दिक्कत हो रही है तो आप होलिका दहन के समय होलिका के उल्टे परिक्रमा करते हुए उसमें आक (मदार) की जड़ डाल दें। साथ ही अपने कारोबार और नौकरी में सफलता के लिए कामना करें। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन इस उपाय को सच्चे मन से करते हुए अपनी मनोकामना रखते हैं, उनका वे काम अवश्य पूरा होता है।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए: यदि आप धन संबंधित समस्या से परेशान हैं या आप पैसा तो कमा रहे हैं कितुं उसमें बरकत नहीं हो रहा है और ज्यादात्तर पैसा फिजुलखर्ची में चला जा रहा है। इसके लिए आप होलिका दहन के दिन होलिका जलने वाले स्थान पर अनार की कलम से अपना नाम लिखकर उस पर हरा गुलाल छिड़क दें। होलिका जल जाए तो इस राख को पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

पढ़ाई में सफलता पाने के लिए : अगर आप किसी परीक्षा या नौकरी की तैयारी में लगे हैं और कड़ी मेहनत के बाद भी उसमें सफलता नहीं मिल पा रही है, तो होलिका दहन वाले दिन शाम के समय घर की उत्तर दिशा की ओर अंखड ज्योति का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जल्द ही लाभ दिखेगा।

कारोबार की समस्या के लिए-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप नौकरी या कारोबार को लेकर परेशान हैं, तो होलिका दहन के दिन स्नान के बाद एक साफ वस्त्र धारण कर लें और फिर ही होलिका दहन के लिए जाएं।इससे पहले एक नारियल लें और उसे अपने परिवार के सदस्यों के सिर से वार दें। इस नारियल को होलिका दहन के समय आग में रख दें। इसके बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करने से नौकरी और कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।

नजर दोष दूर करने के लिए

यदि आपको लगता है कि कसि ने आपके या आपके परिवार के ऊपर कोई तांत्रिक क्रिया कर दी है, तो आप होलिका दहन के समय देशी घी में दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता और थोड़ी सी मिश्री को होली जलने वाली आग में डाल दें। अगले दिन सुबह इस राख चांदी के ताबीज में भरकर धारण कर लें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपके ऊपर जो भी तांत्रिक क्रिया या नकारात्म ऊर्जा होगी वह नष्ट हो जाएगी।

बीमारी दूर करने के लिए-

यदि कोई व्यक्ति बार-बार बीमार रहता है तो इसके लिए वह होलिका दहन की राख को कपड़े में बांधकर सिर से सात बार घुमाएं। इसके बाद इसे बाद इसे मिट्टी में दबा दें। साथ ही होलिका दहन की राख को बीमार व्यक्ति के बिस्तर पर छिड़क दें। ऐसा करने से सभी बीमारी दूर हो जाती है।

होलिका दहन पूजा विधि

होलिका दहन पर पूजा (Holika Puja) करने के लिए होलिका दहन की सुबह ही लकड़ियां इकट्ठी कर ली जाती हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो होलिका दहन से हफ्तों पहले से ही लकड़ियां जमा करना शुरू कर देते हैं। इन लकड़ियों को सफेद धागे या कच्चे सूत से तीन या फिर सात बार लपेटकर बांधा जाता है।

इसके बाद होलिका दहन के स्थान पर कुमकुम, गंगाजल और फूल आदि अर्पित किए जाते हैं। पूजा करने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है।

होलिका दहन करते हुए होलिका की परिक्रमा भी की जा सकती है।

होलिका दहन के उपाय-

धार्मिक मान्यतानुसार होलिका दहन पर कुछ उपाय (Holika Dahan Upay) भी किए जाते हैं। इन उपायों से व्यक्ति के जीवन में अच्छे अवसर बनते माने जाते हैं और घर की तंगी भी दूर हो सकती है। इसके लिए पहला उपाय है कि होलिका की परिक्रमा करते हुए उसमें मदार की दाल डाली जाए। इससे नौकरी में सफलता मिलती हुई मानी जाती है।

इसके अलावा होलिका दहन की राख को सिर के पास सात बार घुमाना शुभ माना जाता है। सिर पर घुमाने के बाद इस राख को मिट्टी में दबाया जाता है। इस उपाय से रोग दूर रहते हैं और नजर दोष भी हटता है।