Horoscope for Friday 3 February
Horoscope for Friday 3 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शुक्रवार 3 फरवरी को चंद्रमा दिन भर मिथुन राशि में संचार करते हुए मध्यरात्रि के बाद कर्क राशि (Cancer zodiac sign) में प्रवेश करेंगे। जबकि आज पूरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र (Punarvasu Nakshatra) का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। वहीं आज वृषभ, कर्क और मकर राशि वाले पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी, आइए जानते एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल : आज आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप बीमार पड़ सकते हैं। लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आज आप महसूस करेंगे कि बड़ों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आया है।

वृषभ राशिफल : आज शादीशुदा लोगों का जीवन आज काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आय में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए अपने धन का पूरा सदुपयोग करें। आज कामकाज के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं।  आज अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।

मिथुन राशिफल : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में वैसे तो तनाव रहेगा लेकिन, आप प्यार की मीठी बातें भी करेंगे। आज आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ने वाली है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर है।

कर्क राशिफल : आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। आज आपके काम में देरी हो सकती है। किसी को कुछ भी ऐसा बुरा न कहें जिससे उनका मन दुखी हो और अपने आप को शत्रु की तरह व्यवहार करें। आज आपका भाग्य कमजोर रहेगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशिफल : आज आपकी इनकम बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए काफी आराम से बीतेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ जाने के कारण आप चिंता में आ सकते हैं। आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कन्या राशिफल : आज आपका दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन बहुत अनुकूलता लेकर आएगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और काम में सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने पार्टनर आपके साथ रोमांचक पल बिताएंगे और संभव है कि आप अकेले फिल्म और मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे।

तुला राशिफल : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। छोटी-छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत करेंगे। जिससे आपको बहुत ही हल्का महसूस होगा। आज अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आज आपको ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज यदि अगर आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

धनु राशिफल : आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आप भागदौड़ नहीं करेंगे तो आपके कार्यों में देरी होगी। आज आपके खर्चे तो रहेंगे लेकिन, इनकम में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियों में सुधार आएगा और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे।

मकर राशफलः आज आपका दिन फलदायी रहेगा। आज आप क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज खर्च भी अधिक रहेंगे और उनकी तुलना में आय कम रहेगी। हालांकि, जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें और अपना विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल : आज आपका दिन बहुत ही अच्छे रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहने वाला है। आपके बॉस के साथ आपके संबंध में सुधार होगा। आज आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। व्यवसाय के संबंध में की गई यात्रा में सफलता मिलेगी और आपको आय का लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल : आज आप अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि, आज आपको अपने पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहने होगा। यदि आप काफी समय से बीमार हैं तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होना शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में एक अनुकूल समय होगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री