सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शुक्रवार 31 मार्च का राशिफल (Horoscope for Friday 31 March) के दिन चंद्रमा का संचार स्वयं की राशि कर्क में हो रहा है। साथ ही आज गुरु मीन राशि में अस्त भी हो रहे हैं जबकि बुध (Wed) मेष राशि में आज गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह (Planet) स्थितियों के बीच आज मार्च महीने के अंतिम दिन 31 मार्च को मिथुन, मकर और मीन राशि वालों को व्यापार में सफलता का योग। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।
मेष राशिफल : आज आपका दिन काफी मेहनत भरा रह सकता है। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी से कहासुनी हो सकती है तो खुद पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है।
वृषभ राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकती है। आज किया गया निवेश भविष्य आपको बड़ा फायदा दिला सकता है। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतें, तभी नुकसान से बचा जा सकता है। अगर आज आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा।
मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वाले आज लाभ प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक बिजनस में आज आप कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में भरपूर लाभ होगा।
कर्क राशिफल : व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए कुछ नए उपाय अपनाएंगे, जिससे अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएंगे। अगर आप कोई काम करना चाहते हैं और आपको लगता है कि यह जोखिम भरा है तो उसे करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार में आपके विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे।
सिंह राशिफल : आज आपको व्यापार के लिए कोई नया विचार आया है तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, भविष्य में लाभ होगा। स्वजनों से आपके कुछ मतभेद चल रहे हैं तो आज उन्हें दूर करने का उत्तम समय है। दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे आपके मन के सुकून मिलेगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद में न पड़ें।
कन्या राशिफलः आज आपको अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने से फायदा होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी मदद करने वाले लोग भी आगे आएंगे। व्यवसाय के लिए की गईं यात्राएं बहुत फलदायी रहेंगी।
तुला राशिफल : आज आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि मौसम में बदलाव से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज आपको नौकरी में टीम वर्क करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके साथी कर्मचारी भी खुश नजर आएंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें खतरा है इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा। शत्रु आज प्रबल होंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अच्छे और प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे आप किसी खास काम की बात करेंगे।
धनु राशिफल : आज आपको व्यापार से जुड़ी कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में साथी कर्मचारियों से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
मकर राशिफलः आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज की स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव रहेगा। परिवार में आज किसी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशिफल : आज आपका दिन खर्चों से भरा रहेगा। किसी खास दोस्त के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे कुछ शत्रु भी प्रबल दिखाई देंगे इसलिए अपने काम स्पष्टता से करें।
मीन राशिफल : आज आपको व्यापार के लिए कोई नया विचार आया है तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, भविष्य में लाभ होगा। आपको बाहर की फिजूलखर्ची के बजाय परिजनों के साथ समय बिताना चाहिए, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आज खर्चे अधिक रहेंगे। यदि कुछ कार्य लंबे समय से अटके हुए हैं तो आज पूरे हो जाएंगे, इसलिए सतर्क रहें।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री