Horoscope for Monday 30 January
Horoscope for Monday 30 January

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 30 जनवरी, सोमवार (January 30, Monday) के दिन चंद्रमा का संचार वृषभ राशि (Taurus) में होगा। चंद्रमा का शुक्र की राशि में संचार से वृषभ, मिथुन, समेत कई राशियों के लिए धन आगमन के योग बनेंगे और कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं मेष और कुंभ राशि के लिए स्थिति मिश्रित फलदायी स्थिति रहेगी। इसी के साथ आइए जानते हैं एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल : आज आपकी की आर्थिक स्थिति को मजबूत रहेगी। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा। काम के सिलसिले में की गई आपकी मेहनत सफल होगी। दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। आपका निजी जीवन संतोषजनक रहेगा।

वृषभ राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ देगी। दूसरों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। परिवार के बुजुर्गों से घरेलू कार्यों पर चर्चा करेंगे। परिवार में किसी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण रहेगा। लव लाइफ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और लव लाइफ में कुछ नई योजनाएं बनाएंगे।

मिथुन राशिफल: आज आप किसी काम को लेकर में पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे साथ काम करने वाले लोगों आपकी सराहना करेंगे। पारिवारिक सदस्य अगर आपके काम या व्यापार में सहयोग करते हैं तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन आमदनी भी ठीक-ठाक बनी रहेगी।

कर्क राशिफल : आज आपका पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और आमदनी भी अच्छी होगी। आप अपने दोस्तों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा और सप्ताह के पहले दिन कार्यों में सफलता भी मिलेगी। नौकरी में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

सिंह राशिफल : आज व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। बेवजह की बातों से निजी जीवन खराब करने से बचें। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, भागदौड़ में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल : नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी चातुर्य से सबको अपना मुरीद बना लेंगे। व्यापार के मामले में भी दिन प्रगतिशील रहेगा।

तुला राशिफलः आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ काफी समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता रहेगा, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल : आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, कम मेहनत में कई काम पूरे कर पाएंगे। काम के सिलसिले में मेहनत करेंगे, तो अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा जातकों को कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशिफल : आज आपका दिन सामन्य रहेगा। अपनी कुछ आदतों में बदलाव करेंगे, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और घर में ही खर्च करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन में भी तनाव से राहत मिलेगी।

मकर राशिफल : आज आपको अपनी अच्छाई का लाभ मिलेगा और रुका हुआ काम हो जाएगा। छोटी चीजों के बारे में गुस्सा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। घरेलू जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी होंगी, लेकिन लव लाइफ वालों को बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशिफल : आज आप अनावश्यक चिंताओं से परेशान हो सकते हैं, इसके कारण स्वास्थ्य भी सकता है। काम में रुकावट के कारण मन दुखी हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति विपरीत होगी और आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। परिवार के सदस्य आपका समर्थन करेंगे।

मीन राशिफल : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। यह जानने की कोशिश करें कि उनके दिमाग में भी क्या है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आज अच्छा लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि के कारण मन खुश होगा। परिवार के छोटे लोगों के साथ प्यार से व्यवहार करेंगे।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री