Horoscope for Monday 20 February
Horoscope for Monday 20 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सोमवार 20 फरवरी को कुंभ राशि में चंद्रमा सूर्य और शनि का त्रिग्रही योग रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सोमवती अमावस्या पर मिथुन, सिंह समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग, साथ ही कर्क राशि वालों का धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और कुंभ राशि वालों को आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवती अमावस्या का दिन।

मेष राशिफल : आज आपके मान-सम्मान की वृद्धि होगी। छात्रों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे आप चिंतित रह सकते हैं। कारोबार की कोई खास डील फाइनल हो सकती है, इससे आपको खुशी होगी और कोष में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल : आज आपको तरक्की मिल सकती है। आज आपको दिखावे से बचना होगा अन्यथा धर्म की हानि हो सकती है। शाम के समय पवित्र स्थलों के दर्शन करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी लव लाइफ आज सुखद रहेगी। दिन के दूसरे भाग में उलझन के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल : आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती हैं, जिससे तरक्की होगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो वह किसी परिचित के माध्यम से सुलझता नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। आज आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल : आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके लिए दिन रचनात्मक रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े आपके काम आज पूरे होने के योग बन रहे हैं और परिजनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। शाम को आप किसी दोस्त की शादी में जा सकते हैं।

सिंह राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपको सप्ताह के पहले खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे और किसी संपत्ति को लेकर चर्चा भी करेंगे। छात्र पढ़ाई-लिखाई पर अधिक ध्यान दें और एकाग्रता बनाए रखें।

कन्या राशिफल : आज आपको व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें अन्यथा किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विश्वास के साथ काम करते रहें, सफलता मिलेगी।

तुला राशिफल : आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपने पद की गरिमा बढ़ेगी। आज कार्य व्यवसाय से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में कुछ नई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल : आज आपके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके बातचीत करने के तरीके से लोग आपसे प्रभावित होंगे। यह समय बचत व निवेश करने के लिए अच्छा है। लव पार्टनर अपने रिश्ते का भरपूर आनंद लेंगे और रिश्ते को ले जाने के बारे में विचार करेंगे। मिलेगा।

धनु राशिफल : आज आपको छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के कोशिशें कामयाब होंगी। पारिवारिक संपत्ति से आपको भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार में आज थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है, तभी लाभ के आसार हैं।

मकर राशिफलः आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई काम हाथ में आया तो परेशानी बढ़ सकती है इसलिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो स्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं।

कुंभ राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और कहीं बाहर भी जा सकते हैं। व्यापारियों की मेहनत सफल होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। खान-पान में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

मीन राशिफल : आज आपको बिजनस में अच्छी तरक्की होगी। शेयर बाजार, लॉटरी से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री