सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सोमवार 13 मार्च को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में संचार करेंगे। इसके साथ ही मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्र (Constellations) के इस तरह संचार से मेष और कर्क राशि वालों के लिए बिजनेस (Business) में सफलता के प्रबल योग, आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशिफल: आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आपको एक नई कला सीखनी होगी, जिसे मिठास को कड़वाहट में बदलने की कला भी कहा जाता है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपका मन कई मामलों में आहत हो सकता है। कल का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक व्यापार में फायदा होगा।
वृषभ राशिफल: आज आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से राहत मिलेगी और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में आज लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सोच-समझकर बातचीत करेंगे तो अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपके दिमाग में कुछ नए विचार भी आएंगे।
मिथुन राशिफल: आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज शाम के समय यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आज रात आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।
कर्क राशिफल: आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकती है। व्यापार के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने के योग हैं। संतान की जिम्मेदारी आज पूरी हो सकती है। अगर आप घर से काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह राशिफल: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपको सबसे ज्यादा दौड़ भाग कराएगा, जिससे आपकी आंखों में विकार होने की आशंका नजर आ रही है। शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन वे अपने आप परास्त भी हो जाएंगे। आज आपको कोई उपहार मिल सकता है।
कन्या राशिफल: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आज आपको अल्पकालीन सफलता मिलेगी। आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें खर्च भी होगा और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। माता का भी आज आपको प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
तुला राशिफल : आज आपका कार्यक्षेत्र में पूरा सहयोग होगा। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने से परिवार के लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। यदि लेन-देन की कोई समस्या कई दिनों से चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है और आपके हाथ में पर्याप्त धन आ सकता है। लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि मौसम में हो रहा बदलाव आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में संतुलन बनाए रखने से सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं।
धनु राशिफल: आज व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको शाम से लेकर रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी।
मकर राशिफल: आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ने से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनस में सफलता आज आपके हाथों में रहेगी, कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से ही आज आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल: पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज कोई प्रतिकूल समाचार सुनकर माता-पिता के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भी तरह के झगड़े में पड़ने से बचें।
मीन राशिफलः आज नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करना और शुभ कार्य करना आज आपको महंगा पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आपको घरेलू कार्यों के लिए कुछ खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपकी इच्छा के विरुद्ध करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात पर तनाव बना रहेगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री