Horoscope for Monday 6 March
Horoscope for Monday 6 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सोमवार 6 मार्च (Monday 6 March) को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में होगा जबकि आज पूरे दिन मघा नक्षत्र (magha nakshatr) का प्रभाव रहेगा। पूर्णिमा तिथि (poornima tithi)आज शाम 4 बजकर 18 मिनट से लग जाएगी। सूर्य की राशि सिंह में चंद्रमा के संचार से आज सूर्य, बुध और शनि के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग भी बनेगा। ऐसे में वृषभ, कर्क और तुला राशि के लोग लाभ पाएंगे। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल : आज आपके मान सम्मान वृद्धि होगी। परिवार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है और इसमें पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। अगर किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं तो आज सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है।

वृषभ राशिफल : आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सुबह से कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपके अंदर की प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। व्यापारिक निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में यदि आपके कार्य रुके हुए हैं तो वह आज पूरे हो जाएंगे।

मिथुन राशिफलः आज छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में व्यवधान आ सकता है। संध्या के समय गीत-संगीत बजाने में रुचि रहेगी।

कर्क राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ननिहाल पक्ष से प्यार और स्नेह मिलेगा और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। होली के मौके पर घर में कुछ खास व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशिफल : आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज धन की कमी से जो कार्य अटक रहा था, वह पूरा हो जाएगा। आपका मन धर्म-कर्यों के कार्यों में लगेगा और धार्मिक संस्थानों से भी जुड़ सकते हैं। विरोधियों पर आज आप प्रबल होंगे। कोर्ट-कचहरी का अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको विजय मिलेगी।

कन्या राशिफल : आज आपको व्यापार में धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। होली के मौके पर दोस्तों की वजह से खर्चा होने के योग है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे, तो कुछ लोग इसे स्वार्थी समझेंगे। संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफलः आज आपके पारिवारिक धन में वृद्धि होगी और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज छात्रों को शिक्षकों का सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है।

वृश्चिक राशिफलः आज व्यवसाय की वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे आपका मन अशांत और परेशान रहेगा। छात्रों को आज उच्च शिक्षा से जुड़े काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धैर्य और प्रतिभा से धीरे-धीरे आप सारी परेशानियां खत्म कर देंगे और शत्रुओं पर विजय पाने में भी सफल रहेंगे।

धनु राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि कोई वाद-विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। भाग्य का साथ मिलने से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आज आपकी बुद्धि, विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। आप में दान-पुण्य की भावना विकसित होगी।

मकर राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। होली के मौके पर घर में कुछ खास व्यंजन बनाए जाएंगे और शॉपिंग भी करनी पड़ सकती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे अवश्य करें, भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। कर्ज मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे और लघु व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशिफल : आज आप अपनी भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए एकाग्र होकर तैयारी करनी होगी। माता-पिता-संतान के संबंधों में सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका बन रही है। शाम को किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है, जो फायदेमंद रहेगा।

मीन राशिफल : आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज अपके व्यापार में वृद्धि होगी और पिता का मार्गदर्शन व सहयोग सफल रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास असफल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री