सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 4 मार्च दिन शनिवार को चंद्रमा का दिन रात कर्क राशि में होंगे जबकि आज पूरे दिन पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज शनिवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से आज शनि पुष्य योग (Shani Pushya Yog) का भी संयोग बना है। दूसरी ओर गुरु और चंद्रमा आज एक दूसरे से नवम पंचम योग बनाकर संचार करेंगे यह भी एक शुभ स्थिति है। ऐसे शनिवार के दिन मकर और कुंभ राशि के अलावा चंद्रमा की कर्क राशि वालों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें क्योंकि लाभ होगा। पारिवारिक संबंधों में आज का दिन ताजगी भरा रहेगा और जीवनसाथी से भी आपको सम्मान मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम आने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी आय में भी आज वृद्धि होगी।
वृषभ राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप घरेलू उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं और आप अपने वैवाहिक जीवन में भी सुगमता बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज अतिरिक्त काम आपके कंधों पर आ सकता है।
मिथुन राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई बहनों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। आप व्यस्तता के कारण भी अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल लेंगे, जिससे आप अपने जीवन में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जो लोग व्यवसायी हैं उनके लिए समय अच्छा है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। यदि आप अपने व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करना चाहते हैं तो इसमें आपको भरपूर लाभ मिलेगा और आपके भविष्य की नींव मजबूत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेशकों के लिए समय लाभकारी है। आपको समय का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल : आज आपको मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की ओर से आपको कोई जरूरी काम सौंपा जा सकता है और इस कारण खर्चे भी बढ़ेंगे। सामाजिक कार्य करने से समाज में स्वच्छ छवि बनेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र पर भी पैनी नजर रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है।
कन्या राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको पुराने कर्जों और बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक कार्यों से संबंधित यात्रा की प्रबल संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वजनों से भी आज संबंध सुधरेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होती नजर आ रही है।
तुला राशिफल : आज आपका दिन भाग्यशाली है। आज आपके पिता का सहयोग आपको विपरीत परिस्थितियों में लड़ने से बचाएगा, जिससे आप स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन आज किसी भी तरह के पैसों के लेन-देन से बचना होगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आपका जीवनसाथी आपके और करीब आएगा। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। शाम का समय आप भक्ति और ईश्वर के दर्शन में व्यतीत करेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी।
धनु राशिफल : आज आपको व्यापार में लाभ होगा। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं और नौकरी या नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके आसपास के लोग उसमें उनकी मदद कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर आज आप सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। क्रय-विक्रय से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी।
मकर राशिफल : आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में भी स्थिति बेहतर रहेगी और आप दिन का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर इस राशि के कुछ जातक चिंतित होंगे, वैसे सामान्य रूप से दिन अच्छा रहेगा शॉपिंग भी करेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा।
कुंभ राशिफल : आज आपको सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कारोबार जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। परिश्रम के साथ लाभ मिलने से चेहरे पर खुशी रहेगी।
मीन राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में किसी परिचित के जरिए नई डील फाइनल होगी। छात्रों को अपने शिक्षकों और सहपाठियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। आज युवाओं को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री