Horoscope for Saturday 18 February
Horoscope for Saturday 18 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शनिवार (18 फरवरी Saturday 18 February) के दिन चंद्रमा का संचार शनिदेव (Shani Dev) की राशि मकर में हो रहा है। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। साथ ही आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का त्योहार है। इसी के साथ आज मेष, वृषभ और मीन राशि के लोगों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगा। इसके अलावा कर्क और कन्या राशिवालों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा महाशिवरात्रि का दिन।

मेष राशिफल : आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज आपका का दिन काफी मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। साथ ही आज रात आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की मदद करने से आपको राहत मिलती है इसलिए आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में खर्च करेंगे।

वृषभ राशिफल : आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज परिजनों के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं और आज रात को किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल : आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती हैं। आज आपके पिता के आशीर्वाद और आपके उच्च अधिकारियों की कृपा से आपकी कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी। आपको सलाह है कि फिलहाल, फिजूलखर्ची से बचें।

कर्क राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेंगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी और भावुकता में न लें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। आज शाम से देर रात तक देवी-देवताओं के दर्शन करने से आपको लाभ होगा।

सिंह राशिफल : आज आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। यदि आप अपने खानपान पर विशेष नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आपकी सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। आप संतान के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

कन्या राशिफलः आज आप अपने कामकाज में पूरा फोकस रखें। आज का दिन परिवार में शुभ कार्य करने में बीतेगा। जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। साथ ही आज आप रचनात्मक कार्यों में लगे रहेंगे। घर में चल रही समस्याओं का समाधान होगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला राशिफलः आज आपका दिन सेहत के मामले में थोड़ा नरम पड़ सकता है। दरअसल, आज आप पर मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के कारण स्वास्थ्य नरम रहेगा। इसलिए आज अधिक भागदौड़ करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग पर्याप्त मात्रा में रहेगा। आज आपके लिए नए संसाधनों का सृजन होगा, जिससे आपको विशेष सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशिः आज आपका दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और अपनों से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आज यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रख पाए तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशिफल : आज का दिन धन के मामले में थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज किसी कर्मचारी या किसी रिश्तेदार की वजह से तनाव हो सकता है, इसलिए कोई भी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आपका पैसा फंस सकता है।

मकर राशिफलः आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। व्यवस्था परिवर्तन की योजना आज बन रही है। संध्या के समय धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग प्रबल होंगे और स्थगित रहेंगे।

कुंभ राशिफल : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आप कोई संपत्ति खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो पहले संपत्ति के सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज के दिन आप आस-पास की यात्रा भी कर सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी।

मीन राशिफल : आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। आज शाम को घूमते समय आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपके मन को भी शांति का अनुभव होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में तरक्की होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री