Horoscope for Saturday 11 March
Horoscope for Saturday 11 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शनिवार 11 मार्च का दिन वृषभ (Taurus) राशि वालों के लिए सबसे खास होने वाला है। ग्रहों की शुभ दशा (Auspicious condition) से आपकी आय अच्छी होगी और पारिवारिक मामलों में भी दिन अच्छा बीतेगा। आज चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में होगा। ग्रह स्थितियों के साथ आज पूरे दिन स्वाति नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में वृषभ और कर्क राशि के लोगों के लिए लाभप्रद दिन।आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री  से, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल : आज आपका दिन अच्छा है, लेकिन इसके साथ ही आपके लिए यह भी सलाह है कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी से अधिक अपेक्षाएं और उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आपको अपने दम पर मेहनत करनी होगी। आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

वृषभ राशिफल : आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके कार्यक्षेत्र में आपका मार्गदर्शन करेगा, जिससे आपके सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रेम जीवन में आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है और साथ में घूमने भी जा सकते हैं। परिवार में आज सुखद वातावरण रहेगा। आपके भाई बहन भी आपको भरपूर स्नेह देंगे।

मिथुन राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज का दिन हर मामले में सावधान रहने वाला है। आज किसी गलतफहमी के कारण आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। निजी संबंधों के मामले में आज आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क राशिफल : आज आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज आप अपनी संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। आज आपको अपने व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है, जिसमें आप खुलकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। परिवार के सदस्य और बच्चे भी आज आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे, वे लोग जो विवाह के योग्य हैं।

कन्या राशिफल : आज आप अपनी वाणी में नियंत्रण रखना होगा। छात्रों को अपने भविष्य से जुड़े फैसले लेने में अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में तेजी से बदलाव होंगे और नए अवसर भी आपके सामने आएंगे।

तुला राशिफल : आज आपको अनावश्यक लेन-देन से बचना होगा। धैर्य के साथ आप सभी परेशानियों को दूर कर लेंगे। आपके जीवन में एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपका भविष्य मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे।

वृश्चिक राशिफल : आज आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आज यदि आप कोई कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको सभी समस्याओं से निजात दिलाएगा।आज आपका मूड खुशनुमा बना रहेगा और आप अपने प्रिय मित्रों के साथ कुछ आनंददायक पल बिताने का भी सोचेंगे।

धनु राशिफल : आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो आज के दिन आपको इससे बचना होगा और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे आप अपने जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी माहौल सकारात्मक रहेगा।

मकर राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार के कुछ अटके हुए कार्य आज आपके भाई-बहन के सहयोग से पूरे होंगे, लेकिन आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी असमंजस की स्थिति दूर होगी और आप अपने टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे।

कुंभ राशिफल : आज आपकी किस्मत का सितारा चमक रहा है। आज के दिन उन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा जो राजनीति से जुड़े हैं। आज परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए सावधान रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन राशिफल : आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिए किया गया प्रयास फलीभूत होगा। आज किसी परिचित के माध्यम से आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री