सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 9 फरवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि (Virgo sun sign) में होगा। ऐसे में गुरु और चंद्रमा दोनों आमने सामने एक दूसरे को देखेंगे जिससे बेहद शुभ गजकेसरी योग (Gajakesari Yog) बनेगा। साथ ही आज चंद्रमा अपने मित्र की राशि में होंगे और पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए सुख और उन्नति देने वाला रहेगा। आइए जानते एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत रहेंगी। नौकरीपेशा लोग भी अपने साथ काम करने वाले लोगों से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी काबिलियत से कठिन परिस्थितियों को भी आसान बना सकते हैं। आज कुछ ऐस योग बनेंगे जो फिर भी आज किसी से पैसों का लेनदेन करने से बचें।
वृषभ राशिफल : आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। अपने काम को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रयासों के फल से प्रसन्नता मिलेगी।
मिथुन राशि : आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को अभी से ही भविष्य के बारे में सोचना होगा और उचित नीति बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आज आपको परिवार के छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। व्यावसायिक रूप से भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।
कर्क राशिफल : आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बेवजह के विवादों से आपको दूर रहने की कोशिश करनी होगी। अपने आप को अकेला समझने की कोशिश न करें बल्कि सभी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ होगा। आज आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल : आज आपको विदेश व्यापार से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को एकाग्रता से आगे बढ़ने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
कन्या राशिफल : आज आप पूरे उत्साह से सभी कार्य को पूर्ण करेंगे। आपको खुशी मिलेगी। आज आपको किसी अच्छे दोस्त का सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ कुछ खास मुद्दों पर चर्चा के लिए भी समय निकालेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आने की संभावना है, वहीं अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशिफल : आज आपको व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिससे आप पहले कभी नहीं मिले हों, लेकिन उससे मिलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। शादीशुदा लोगों को निजी जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनकी सेहत बिगड़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपके काम समय पर पूरे होंगे इसके लिए आपको सरकार और प्रशासन का सहयोग मिलेगा।
धनु राशिफल : आज आपके किए गए प्रयास आर्थिक रूप से सफल होंगे। यदि आप अपनी वाणी में सौम्यता और शालीनता बनाए रखेंगे तो आज के दिन सामाजिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। विवाहितों को ससुराल पक्ष से लाभ होगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में आज का दिन आनंदमय रहेगा।
मकर राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी नई योजना पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने से घर में खुशहाली आएगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। आज काम का बोझ आपके सिर पर रहेगा।
कुंभ राशिफलः आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपके रिश्ते में रोमांस और प्यार रहेगा। एक-दूसरे को उपहार का आदान-प्रदान करेंगे। विवाहितों को संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में भी सुख-समृद्धि रहेगी। व्यापार करने वाले लोग आज नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।
मीन राशिफलः नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य का बिगड़ता स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। संक्रमण से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री