सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 16 फरवरी दिन गुरुवार (Thursday 16th February) को चंद्रमा का संचार धनु राशि में हो रहा है। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों (many zodiac signs) के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ऐसे में आज मिथुन, वृषभ समेत 4 राशियों में बना है धन लाभ योग। जानिए ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशिफल : आज आपक दिन अच्छा रहेगा आपकी लाइफ में काफी बदलाव होंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। संतान पक्ष के कार्यों से आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। शाम के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है।
वृषभ राशिफल : आज आपकी कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों का आज का दिन अच्छा रहेगा, गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में आप जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी, साथ ही जो गठबंधन हैं, उनसे लाभ भी मिल सकता है।
मिथुन राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा, माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी और भाई-बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। यात्रा करते समय किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा, इसलिए चीजों को लेकर सतर्क रहें। अचानक कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क राशिफल : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और कार्यों को लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी और कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले आज कार्यों को लेकर सतर्क रहें।
सिंह राशिफल : आज आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा। सकारात्मक तरीके से सोचेंगे तो जीवन में आगे बढ़ने की दिशा मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में जो भी प्रगति हुई है, वह आज पूरी होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज आपको सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है।
कन्या राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत मिलेगी और कार्य करेंगे। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है, परिजनों का सहयोग आपको राहत की सांस देगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
तुला राशिफल : आज आपकी सामाजिक कार्यों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक समाचार मिलने के आसार बन रहे हैं, जिससे आपकी मेहनत सफल होगी। स्वास्थ्य और घरेलू जीवन में परेशानियां बढ़ने से कार्यों में थोड़ा बेक्र लग सकता है। आज आपके खर्चे कम होंगे और सामाजिक कार्यों से यश में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिफल : आज आप अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी भी तरह की बहस बाजी में ना उलझें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। आज किसी सरकारी अधिकारी की मदद से लेन-देन की कोई समस्या दूर होगी।
धनु राशिफल : आज आपके विरोध आपकी तारीफ करेंगे और सत्ता पक्ष से आपकी नजदीकी का फायदा भी मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। साथ ही धन बचत करने में भी सक्षम होंगे।
मकर राशिफलः आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे और रोजगार व व्यवसाय के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
कुंभ राशिफल : आज आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको किसी टीम का नेतृत्व करने का मौका भी मिल सकता है। भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में कोई नया प्रयास कर रहे हैं तो आज उसका फल मिलेगा।
मीन राशिफल : आज आपका धन लाभ के प्रबल योग बनेंगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कामकाज की वजह से अधिक भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य और सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है। भाग्य के भरोसे ना बैठें, सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सरकारी नौकरी करने वाले अपना ध्यान रखें और अनैतिक कार्यों से दूर रहें।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री