February horoscope for February 2
February horoscope for February 2

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, गुरुवार 2 फरवरी (Thursday 2 February) मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन (Gemini) राशि में होगा जबकि आज आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा जिसके स्वामी ग्रह राहु हैं। ऐसे में मिथुन राशि के लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके अलावा मेष, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।आइए जानते एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल : आज आपकी इनकम भी बढ़ेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय के नखरे उठाने पड़ेंगे।

वृषभ राशिफल : आज का दिन कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे और रिश्ते में रोमांस बना रहेगा। लव लाइफ के मामले आज वृष राशि वालों का दिन अनुकूल रह सकता है आज इनके संबंध मधुर और सहयोग पूर्ण रहेंगे। सेहत में सुधार होगा और भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।

मिथुन राशिफल : आज का दिन आपको भरपूर एनर्जी प्रदान करने वाला रहेगा। आप उत्साहित रहेंगे कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता से आनंदित महसूस करेंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और कुशल बुद्धि के कारण आप अपने हर काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे।

कर्क राशिफल : आज आपका दिन आर्थिक मामलों में सामान्य रहेगा। आज शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दोनों इस रिश्ते में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते बनते काम अटक सकते हैं। इनकम ठीक होने के साथ-साथ खर्चों में भी तेजी बनी रहेगी।

सिंह राशिफल : आपकी कार्यक्षमता और लगनशीलता के कारण आपको सम्मान मिल सकता है। प्रभाव में भी वृद्धि हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आज सिंह राशि के लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप कुछ नया और रचनात्मक करना पसंद करेंगे। आपकी सेहत बेहतर होगी। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशिफल : आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। घर परिवार में सब खुशहाल रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवन साथी से कोई फायदे की बात सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए काफी उत्तम रहने वाला है। आज आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आप मानसिक तौर पर बहुत मजबूत रहेंगे और दिल से खुश होंगे जिससे दूसरों को भी खुशी देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस से भरपूर रहेगा।

धनु राशिफलः आज आपका गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने काम के लिए काफी भागदौड़ करेंगे और पैसा भी इन्वेस्ट करेंगे।

मकर राशिफल : आज का दिन बहुत कुछ लेकर आएगा, आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे को समझेंगे। समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल : आज का दिन सेहत के मामले में उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आज आपको किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है। इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। काम पर ज्यादा ध्यान दें और साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी परिवार के कामों में बिजी रहेगा।

मीन राशिफल : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे थोड़े बहुत रहेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहिए।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री