Horoscope for Thursday 02 March
Horoscope for Thursday 02 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 2 मार्च दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में हो रहा है। आज दिन किस्मत के सितारे मेष और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ (Auspicious) फल देने वाला होगा। आज इन राशियों (zodiac signs) के रुके कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है और नौकरी व व्यापार में भी मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नक्षत्रों (Constellations) की बात करें तो आज आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा।।

मेष राशिफल : आज आपका दिन शुभ है। आज का दिन आपके लिए और आपके परिवार के सदस्यों के लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी आय में आज वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे आपको लाभ होगा।

वृषभ राशिफल : आज आपका दिन आज प्रसन्नता में बीतेगा। आपको अपने बच्चों के उत्तम व्यवहार और उनकी सफलता के कारण यश और सम्मान दोनों प्राप्त होंगे। आज घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन कार्य करने में सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी के मामले के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कैश की कमी से परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम के समय स्थिति में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ शाम का समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

कर्क राशिफल : आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। लेकिन आज आपको किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो यह पैसा वापस मिलने के आसार नहीं हैं, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार से जुड़ी यात्रा भी आज सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज शुभ दिन है, उनके अधिकारों में भी वृद्धि होगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा।

सिंह राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, कारोबारियों के लिए आज का दिन सफलतादायक है। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की का शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा, लेकिन किसी भी तरह का निवेश आज न करें।

तुला राशिफल : आज आपका दिन लाभदायक रह सकता है। आज ससुराल पक्ष से मदद मिलने की पूरी संभावना रहेगी। शाम के समय मानहानि की आशंका है, इसलिए आज अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखें, जो लोग उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज हैं उन्हें आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। संतान के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ता हुआ दिखाई देगा, लेकिन भौतिक सुखों का भरपूर आनंद आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका अटका हुआ काम आज किसी अधिकारी के सहयोग से पूरा हो जाएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

धनु राशिफल : आज का दिन काफी परेशानियों वाला हो सकता है। आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ।

मकर राशिफलः आप सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आपके शारीरिक बल और उत्साह में वृद्धि होगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी करने होंगे। घर के माहौल में आनंद रहेगा और आज आप घर के किसी जरूरी सामान की खरीदारी भी करेंगे।

कुंभ राशिफल : आज आपको व्यापार में फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में भी धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम आपको नुकसान ही पहुंचा सकता है। आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर भी मिल रहा है। संतान की नौकरी या शादी आदि के लिए किए गए कार्यों में आज सफलता मिलेगी।

मीन राशिफल : आज आपका दिन धन के लेनदेन के मामले में अनुकूल नहीं है। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल नहीं है। आज विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और परिवार का वातावरण भी आज मधुर रहेगा। यदि आप नई योजनाओं पर काम करते हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री