सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, आज का राशिफल 7 फरवरी मंगलवार (February 7 Tuesday) को चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह (Rashi Leo) में हो रहा है। मंगलवार के दिन चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होगा। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। मीन राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानते एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल : आज आपको भाग्य के बल पर आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा के मामले में नए अवसर प्राप्त हो सकते है। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आपकी परोपकारी नीतियां और दूसरों का भला करने की आदत का लाभ मिलेगा। किसी खास काम के लिए पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से राहत मिलेगी।
वृषभ राशिफल : आज आपका दिन निवेश के लिए अनुकूल रहेगा और इसका पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में माता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की भी स्थिति बन सकती है। शाम के समय किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल : आज आपको व्यापार से जुड़े नया काम मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है, आपकी प्रशंसा होगी। कुछ प्रभावशाली लोगों के कारण लाभदायक सौदे मिल सकते हैं।
कर्क राशिफल : आज कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत की सराहना मिलेगी और प्रयासों का फल भी मिलेगा। विभिन्न पक्षों से विशेष प्रेम और सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे आपके कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी और नजर भी रखेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा।
सिंह राशिफल : आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए गलत कार्य से बचें और कोई भी कार्य कानून के विरुद्ध न करें। शाम को किसी जरूरी काम के पूरे होने की खबर मिलेगी।
कन्या राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप निडर रहेंगे और अपने काम के सिलसिले में साहस का परिचय देंगे, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिल सकता है और उनका आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा। अपनी मधुर वाणी से क्रोधित लोगों को भी मनाने का प्रयास करेंगे।
तुला राशिफल : आज आपको शांति और धैर्य का परिचय देना होगा। कुछ सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होने की संभावना रहेगी और परिवार के धन में वृद्धि होगी। नए काम में निवेश करना फायदेमंद रहेगा और व्यापार में धन लाभ होने के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको व्यापार में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। मित्रों की किसी बात को लेकर मन शांत रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा।
धनु राशिफलः आज आपको आर्थिक लाभ होगा। आज ग्रहों की कृपा से आपके ज्ञान, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। लोगों का भला करने से अर्थात दान-पुण्य की भावना का विकास होगा, धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और पूरा सहयोग दिखाएंगे।
मकर राशिफलः आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, जो मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। अगर आप निवेश के सिलसिले में कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार खुद से चीजों की जांच करें। मेहनत करने के बाद आपको कीमती सामान की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशिफल : नए काम की योजना बनाना फायदेमंद हो सकता है। आज का दिन सूझबूझ से काम लेने और कुछ नया करने की स्थिति में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है, इसलिए खर्चों पर ध्यान दें, शाम को किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है।
मीन राशिफल : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पिता के व्यापार में सहयोग करेंगे और माता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। उनकी कृपा, प्यार और आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सामंजस्य बहुत महत्वपूर्ण होगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी, जो आपका मनोबल बढ़ाएगा।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री