Horoscope for Tuesday 14 March
Horoscope for Tuesday 14 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 14 मार्च दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि वृश्चिक (Zodiac scorpio) में हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र (Jyestha Nakshatra) का प्रभाव बना रहेगा। इसी के साथ आज का दिन वृषभ और मिथुन राशि सहित कई राशि के लोगों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर अशोक शास्त्री से, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल : आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आएंगे, जिससे आपके साथी लोगों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपनी अच्छी वाणी और व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे। आज घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफलः आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकती है। पुरान मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। शाम को आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं। आज आपको व्यवसाय में फायदा मिलेगा।

मिथुन राशिफलः आज आपका दिन अच्छा रहेगा, आपको कुछ नए मौके भी मिलेंगे। पिता के आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा से आज कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी, जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन फिर भी वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।

कर्क राशिफलः आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में न लें अन्यथा वह निर्णय भविष्य में आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार को लेकर चल रही योजनाओं में आज गति आएगी।

सिंह राशिफलः आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर के खाने-पीने पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको कंपटीशन मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार के लिए दिन अधिकतम लाभदायक रहेगा। आज शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशिफलः आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन परिस्थितियों के चलते आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में जी-जान से जुटे रहेंगे, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी।

तुला राशिफलः आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। वाणी आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। कामकाज की भागदौड़ के कारण सेहत खराब हो सकती है इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा लाभ होगा और अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं भी बनाएंगे।

वृश्चिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान व यश में भी वृद्धि होगी। परिजनों के साथ भेंट होगी, लेकिन ध्यान रहे वाणी पर संयम न रखने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है, जो आपके व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु राशिफल : आज घर के सामानों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा आपका पैसा कहीं अटक सकता है। आज आपको राजकीय कार्यों में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि अंत में आप इसमें सफल होंगे। विरोधी आज मजबूत रहेंगे, लेकिन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

मकर राशिफलः आज आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो किसी मित्र की मदद से आज मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफलः आज का दिन कामकाज की भागदौड़ में व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी के शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द हो सकता है, जिससे आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और धन भी अधिक खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशिफल : आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो उसे खरीदने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर ले लें। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में तरक्की होगी, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री