Horoscope for Wednesday 15 February
Horoscope for Wednesday 15 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 15 फरवरी दिन बुधवार (15th February Wednesday) को चंद्रमा का संचार देर रात वृश्चिक उपरांत धनु राशि में हो रहा है। साथ ही चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों (Constellations) के प्रभाव से कर्क और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल : आज आपको कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही काम करने की कोशिश करें, तभी परेशानी दूर होगी और काम पूरा होगा। व्यापार के लिए आज का दिन ज्यादा कुछ खास नहीं है, इसलिए धन प्राप्ति में मुश्किल आ सकती है।

वृषभ राशिफल : आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आप साझेदारी में काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उपयोगी है। आपके कुछ पुराने अनुभव आपके लिए मददगार साबित होंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों को करने से सम्मान में प्रगति होती दिख रही है। आपके काम में कुछ कलात्मकता रहेगी, जिसमें उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन काम पर पूरा ध्यान देना होगा।

कर्क राशिफल :  आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। लाभ-हानि का विश्लेषण करने के बाद जोखिम के कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे, जिससे लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। अगर आपकी कोई पुरानी समस्या चल रही है तो माता-पिता की मदद से उसका समाधान भी कर पाएंगे।

सिंह राशिफल :  आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अनुकूल है लेकिन मेहनत करते रहनी होगी। अगर आप जमीन, भवन आदि पर धन खर्च करना चाहते हैं तो कर सकते हैं क्योंकि आपके काम पूरे होते नजर आ रहे हैं।

कन्या राशिफल : आज आपको अच्छे लाभ की संभावना है। किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी स्थिति के लिहाज से दिन अच्छा नजर आ रहा है। अपनी पुरानी रूढ़िवादी विचारधारा को पीछे छोड़कर आज हम नए प्रयोग करेंगे। बचपन के किसी दोस्त की मदद से काम आसानी से पूरा हो जाएगा।

तुला राशिफल : आज आपका दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ किसी योजना के बारे में जानकारी लेंगे और कार्यों को पूरा करेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को एक से अधिक स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके काम में कलात्मकता रहेगी। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में प्रतिकूल स्थितियां बन सकती हैं लेकिन समझदारी के साथ काम लेंगे तो धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल होने लगेगी। माता-पिता के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

धनु राशिफल : अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस राशि के लोगों अपने शत्रुओं को वश में करने का प्रयास करते रहेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां काम में रुकावट पैदा कर सकती हैं, इसलिए सेहत सावधान रहें।

मकर राशिफल : आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो जाने से भागदौड़ की भी स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के नौकरी लोगों को अपने काम में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशिफलः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार के लिए धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान गुप्त रूप से अपने काम से जुड़ी योजनाओं पर काम करने और अधिक से अधिक धन संग्रह करने पर रहेगा। घरेलू मामलों में खर्चे होते रहेंगे, लेकिन निवेश से भविष्य में लाभ की अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

मीन राशिफल : आज का दिन कामकाज के लिहाज से अनुकूल रहेगा, इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। निवेश संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है, आज आप की आर्थिक वृद्धि होगी।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री