Horoscope for Wednesday 22 February
Horoscope for Wednesday 22 February

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 22 फरवरी दिन बुधवार (Wednesday 22 February) को चंद्रमा दिन रात मीन राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के इस संचार से मीन राशि में आज धन के मामले शुभ योग (Auspicious yog) बन रहा है। चंद्रमा और गुरु मिलकर आज मीन राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा ऐसे में आज का दिन कर्क और मीन सहित कई राशियों को लाभ मिलेगा। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

मेष राशिफल : आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। दोस्तों के साथ आज आप किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। यदि आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन होती है तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशिफल : आज आपकादिन काफी मिलाजुला रहेगा। आज आज आपको अपना ध्यान नई योजनाओं पर लगाना होगा क्योंकि इससे अचानक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी का गुस्सा झेलना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान दें।

मिथुन राशिफल : आज आपको व्यापार फायदा होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज की रात का समय मित्रों और परिजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। आज का दिन आपके लिए मुनाफा जरूर लेकर आएगा।

कर्क राशिफल : आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त नजर आएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें और अपना काम मजे से करते रहेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।

सिंह राशिफल : आज आपका मन व्यर्थ के दुखों और चिंताओं में उदास रहेगा। आज आपका दिन अधिक अनुकूल नहीं है। अगर आज आप किसी अनजान व्यक्ति से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि आपका नुकसान हो सकता है। आपकी सामाजिक जिम्मेदारी भी बढ़ रही है।

कन्या राशिफल : आज आपको अचानक लाभ के योग है। आज के दिन आपके घर में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको राजकीय मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होगा। आज सुख-समृद्धि और पारिवारिक मांगलिक कार्यों में आपको अपने सगे-संबंधियों का सहयोग मिल रहा है।

तुला राशिफल : आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। समस्याओं का समायोजित समाधान न मिलने से आपका मन अशांत रहेगा जिससे आप उदास नजर आएंगे। निकट या दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है और स्थगित हो सकता है। यदि आपके घर में कोई काम चल रहा है तो आप काफी फंसे रहेंगे। आपका दिन मिलाजुला नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका पूरा दिन कुछ खास करने की भागदौड़ में गुजरेगा, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको अपने निराशाजनक विचारों से बचना होगा।

धनु राशिफल : आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपका सितारा बुलंदियों पर रहेगा। किसी खास आयोजन के तहत आज आपको आश्चर्यजनक तरीके से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। जैसे-जैसे आप धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे, यह आपकी आस्था को और गहरा करेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न करें।

मकर राशिफल : आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। अचानक मेहमानों के आने से आपका खर्चा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और कार्यक्षेत्र में भी आपके वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, लेकिन आपका दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटता नजर आ रहा है।

कुंभ राशिफल : आज आपको कोई नई सफलता मिल सकती है। आज आपके लिए जमीन खरीदने और स्थान बदलने का सुखद संयोग बनता नजर आ रहा है, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। सांसारिक सुख-सुविधाएं और घरेलू उपयोग की प्रिय वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा।

मीन राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी, साथ ही आज आप इनकी किसी समस्या का निदान भी कर पाएंगे। आज किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी विशेष उपलब्धि से भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री