Horoscope of Wednesday
Horoscope of Wednesday

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 8 फरवरी बुधवार को बुध ग्रह के मकर राशि में सूर्य के साथ होने से मिथुन, तुला और मकर राशि के लोगों को लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। चंद्रमा देर रात सिंह राशि से कन्या राशि में आएंगे जबकि गुरु आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे और दिन भर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में मिथुन, तुला समेत कई राशियों में बना है लाभ योग, जानें कैसा बितेगा आपका दिन

मेष राशिफल : आज आपको व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। परिजनों के साथ खुशी-खुशी दिन शेयर करेंगे, जिससे चिंता कुछ कम होगी। घरेलू और प्रोफेशनल मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में आपके पार्टनर को मिली किसी भी सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ राशि : आज आप को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक रूप से लाभ के योग बनेंगे। राजकीय क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और जनसंपर्क का पूरा लाभ मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए संपर्क से फायदा होगा और कारोबार व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल : आज अपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और फैमिली बिजनस में धन में भी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। संतान को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशिफल : आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के क्षेत्र में आपको कुछ अवसर मिलेंगे। संतान को लेकर सभी कर्तव्यों का पालन ठीक से कर पाएंगे, जो लोग नया व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में जो काम आपके हाथ में है, उससे साख मजबूत होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल : आज आपके खर्चों की अधिकता रहेगी और सेहत में गिरावट आ सकती है। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन वे आपस में उलझे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और निजी जीवन में रोमांस बना रहेगा।

कन्या राशिफल : आज आपको रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज आप अपने कार्यकुशलता से अटके हुए काम आप निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तूती बोलेगी। कुछ दोस्तों को आपकी जरूरत होगी और आप उनकी मदद करेंगे। संतान को लेकर चिंता थी, कुछ हद तक दूर होगी।

तुला राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिजनों के बीच प्रेम की भावना रहेगी और कोई शुभ मांगलिक कार्य होने की संभावना बनेगी। लेनदेन की समस्या से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। सरकारी मामलों में सफलता व आर्थिक लाभ संभव है।

वृश्चिक राशिफल : आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता का लाभ मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार करने वालों को धन के नए स्रोतों से लाभ के संकेत मिलते हैं।

धनु राशिफल : आज सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शासन-प्रशासन के लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

मकर राशिफल : आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। रोजगार के मामले में चल रहे प्रयास कारगर रहेंगे और नौकरी मिलने की संभावना बनेगी। आप जहां काम करते हैं, वहां साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग और प्यार मिलेगा, जिससे आपका मन भावुक हो जाएगा।

कुंभ राशिफल : आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में सुधारात्मक स्थितियां बनी रहेंगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसे नजरअंदाज न करें। घर में मेहमानों के आने के अच्छे संकेत हैं, उनके मामले में कोई कमी नहीं छोड़ते।

मीन राशिफल : आज आप पैसों का लेनदेन में सावधानी बरतें। छात्रों को भविष्य की नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और वे एकाग्रता के साथ तैयार करेंगे। धार्मिक यात्रा या दान-पुण्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मजबूत रहेगा और व्यापार में लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री