Horoscope for Wednesday 22 March
Horoscope for Wednesday 22 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, बुधवार 22 मार्च को हिंदू नववर्ष (Hindu new year) का पहला नव संवत्सर 2080 का आरंभ हो रहा है। आज चंद्रमा दिन रात मीन राशि में संचार करेगा। इसी के साथ ही 5 ग्रह गुरु, बुध, सूर्य, चंद्र और वरुण देवता (Neptune)  मीन राशि में रहेंगे। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का पहला दिन धनु राशि को धन प्राप्ति के प्रबल योग, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।

मेष राशिफल : आज आपका दिन शुभ है। आज के दिन आपके यश में भी वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी रहेंगी। आपको यह सोचना होगा कि कौन सा पहले पूरा करना है और कौन सा बाद में। इसलिए आज आप थोड़ा मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल : आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अगर आज आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो न करें। भाग्य आपका साथ नहीं देगा, इसलिए समझदारी से काम लें। आज आप दिन का काम जल्दी निपटाकर शाम का कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने के बारे में सोच सकते हैं। पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

मिथुन राशिफल : आज आपका दिन शुभ है। आज का दिन आपको बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कर्क राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में जो रुकावट आ रही थीं आज वो समाप्त होंगी जिससे आपके मन में शांति की अनुभूति होगी। छात्रों को अपने भविष्य के लिए अपने शिक्षकों का सहयोग लेना पड़ेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें खत्म होंगी।

सिंह राशिफल : आज आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके ऑफिस में कुछ विरोधी फिर सिर उठा सकते हैं। आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपको उनकी साजिशों में नहीं पड़ना है, तभी आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से पारिवारिक संबंधों में चली आ रही कड़वाहट आपसी सहमति से खत्म होगी।

कन्या राशिफल : आज आपका दिन सफलता से भरा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र और व्यापार में अपने विरोधियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे, इसलिए वे आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जिससे मन में आनंद की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

तुला राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन काफी मेहनत और भागदौड़ वाला रहेगा। अधिक मेहनत करने के बाद भी आमदनी कम और खर्च अधिक होगा, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। फालतू भागदौड़ और पारिवारिक अशांति अधिक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल : आज आपका भाग्य साथ देगा। आज यदि आप अपना संदेश दूसरों तक पहुंचा पाएंगे तो आने वाले दिनों में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। शाम का समय आप परिवार के छोटे सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

धनु राशिफल : धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मित्रों से धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। घर में धन की वृद्धि होगी। आज शाम आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किस शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

मकर राशिफल : आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। आज कुछ वृद्ध लोगों का साथ मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आज समाप्त हो जाएंगे, लेकिन आपको अपने कार्यकाल के दौरान अपने रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

कुंभ राशिफल: आज आप अपने वाणी में संयम रखें। किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद मिलने से आपको अपने कार्यकाल में तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे। आज आपको कहीं से अर्जित धन प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशिफल : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप अपने व्यापार में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके लिए आय के नए स्रोत उपलब्ध रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री