Horoscope for Wednesday 29 March
Horoscope for Wednesday 29 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, बुधवार 29 मार्च (Wednesday 29 March) के दिन चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन (Gemini) में हो रहा है। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों को करियर (Career) में सफलता प्राप्ति का योग है तो कुछ राशियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आर्द्रा नक्षत्र (Humid constellation) का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन सिंह और वृश्चिक राशि वालों के करियर में सफलता प्राप्ति का है योग, आइए जानें आज दुर्गाष्टमी का दिन कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशिफल :आज आपको व्यापार लगन से काम लेना होगा, तभी आपके काम बनते हुए नजर आएंगे। आपके आत्मविश्वास और विश्वास को देखकर आज आपके विरोधी हारते हुए नजर आएंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उत्तम है।

वृषभ राशिफल : आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं और बड़े बुजुर्गों से सलाह भी लेंगे। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

मिथुन राशिफल : आज आपका सामाजिक और धार्मिक कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। दोस्तों से आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है, लेकिन परेशान न हों। उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल : आज आप किसी की सलाह और सूझबूझ से अधूरे कार्यों को सुलझा सकते हैं। कार्य और व्यवसाय के जिन क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उनमें आपकी मेहनत सफल होगी। लव लाइफ मजबूत होगी और पार्टनर के बारे में घरवालों को जानकारी दे सकते हैं।

सिंह राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है, किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल : आज आपके भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे दिन उत्तम रहेगा और मन में शांति का भाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता होगी।

तुला राशिफल : आज आपकी कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की होगी। कई दिनों से उलझे हुए मामले किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आज सुलझ सकते हैं। आज आपको आंखों और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, जिससे आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। बच्चों की उन्नति देख मन प्रसन्न होगा और कार्यक्षेत्र में भी अच्छी तरक्की होगी।

वृश्चिक राशिफलः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोग आर्थिक प्रगति के लिए निवेश की नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित दिखाई देंगे, चैत्र नवरात्रि में माता सरस्वती की पूजा करना शुभ रहेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशिफलः आज आपकी किसी शुभ कार्य के बारे में चर्चा हो सकती है। लोगों को अपनी बनाई नीति पर कार्य करते देख आपके मन में व्यय का भाव रहेगा। आज आप संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लेन-देन करते समय पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफलः आज सुबह से ही कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। लगन, धैर्य और कड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जिन लोगों के परिवार में कुछ समय से मनमुटाव चल रहा है, उनके संबंधों में आज सुधार आएगा।

कुंभ राशिफल : आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। वाद-विवाद से आज हानि हो सकती है। अगर आज आप योजना बनाकर काम करेंगे तो उसमें भरपूर सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे।

मीन राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन काम की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री