Kharmas 2023
Kharmas 2023

Kharmas: खरमास आरंभ हो चुका है, खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। सूर्यदेव जब मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे खरमास कहा जाता है। खरमास के दौरान 30 दिनों तक कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं किया जाता।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव डालती है। ग्रहों की स्थिति बदलने पर ही मास यानि महीना बदल जाता है। आज सूर्यदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया है जिसे तीन संक्रांति या खरमास कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से ऐसी मान्यता है कि इस समय सूर्य और गुरु साथ होते हैं तो देव ध्यान, यज्ञ, तप आदि कर्म करना शुभ फलदायी रहता है। जब सूर्य गुरु की राशि में हो तो इस दौरान सांसारिक कार्य से अपना मन हटाकर धर्म और अध्यात्म में मन लगाना चाहिए।

हिंदू धर्म में खरमास के 30 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माने गए हैं और इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। 15 मार्च से खरमास शुरू हो गया है और 30 दिनों तक रहेगा। आइए जानते हैं खरमास के दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए।

Pradosh Vrat 2023: जानें कब है मार्च का आखिरी प्रदोष व्रत, पूजा विधि और महत्व

खरमास में क्या नहीं करना चाहिए-

शुभ कार्य नहीं करें: खरमास में कोई भी शुभ कार्य जैसा शादी विवाह संपन्न नहीं होते हैं। दरअसल, इस दौरान की गई शादियों में नवविवाहित जोड़े को ग्रहों का शुभ फल नहीं मिलता है।

खरमास में सिर्फ विवाह ही नहीं बल्कि, सगाई, गृह प्रवेश, जनेऊ और मुंडन जैसे कार्य भी नहीं करने चाहिए। सूर्य जब धनु राशि में आते हैं तो सूर्य अग्नि तत्व की राशि होने के कारण अग्नि तत्व की वृद्धि होती है। और वहीं, सूर्य अग्नी तत्व और मीन जल तत्व की राशि में ऐसे में इन दोनों की युति भी शुभ फलदायी नहीं रहती है।

साथ ही इस दौरान नए घर का निर्णय कार्य भी शुरू नहीं करवाना चाहिए। इसके अलावा यदि आप नया घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऐसा करने से बचें। खरमास में अगर आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऐसा करने से बचें। इस महीने में वाहन खरीदना भी शुभ फलदायी नहीं रहता है।

तामसिक भोजन से दूरी बनाएं-

इस समय ऋतु का बदलाव भी हो रहा है तो ऐसे में तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखें आपकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हिंदू धर्म में खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। क्योंकि इस दौरान धनु राशि में सूर्य के होने से स्थितियां बिगड़ जाती हैं। अगर इस दौरान आप कोई शुभ या मांगलिक कार्य करते हैं तो वह कार्य खराब हो जाते हैं।

नया बिजनेस शुरू न करें-

अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो भूलकर भी खरमास के महीने में शुरुआत न करें। क्योंकि इससे आपको नुकसान ही होगा। मान्यता है कि खरमास के दिनों में शुभ कार्य करने से वह अशुभ फल प्रदान करता है और इसलिए शुभ कार्यों की मनाही होती है।

(Kharmas) खरमास में करें ये काम

खरमास में पूजा पाठ, यज्ञ आदि अधिक करना चाहिए। इस समय भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।

खरमास में आप सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं या पढ़ते हैं तो इसका शुभ असर आपके साथ साथ आपके परिवार को भी मिलता है।

जिन लोगों की कुंडली में गुरु खराब स्थिति में हैं उन्हें खरमास में पूजा पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको गुरु ग्रह दोष का कम ही प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय सूर्य को रोजाना अर्घ दें।