Mahashivratri 2023 Shivling Puja Importance: महाशिवरात्रि में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, जैसे हर पूजा की विधि व नियम होते है ऐसा महादेव की पूजा का नियम है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि महाशिवरात्रि में शिवलिंग की पूजा करते समय किन चीजों को चढ़ाना वर्जित है।
हर साल हर साल फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि पड़ती है। इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधि – विधान से पूजा करते है। आपको बता दें कि इस बार महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार 18 फरवरी 2023 को है। शिवलिंग पर पूजा करते समय लोग कई चीजों को अर्पित करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं, जिन्हें शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं।
शिव जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए ये चीजें-
हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा में उनकी प्रिय सामग्रियां अर्पित की जाती है। इससे मनोवांछित फल मिलता है और भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ठीक इसी तरह भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग और धतूरा आदि अतिप्रिय हैं।
शिवजी की पूजा करते समय शिवलिंग पर बेर, आम, केला, निबौली, बदरी बेर और धतूरे का फल आदि जैसे कई तरह के फल चढ़ाए जाते हैं।
लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान आपसे नाराज भी हो सकते हैं। भोलेनाथ जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं, उतनी ही जल्दी वे क्रोधित भी हो जाते हैं। इतना ही नहीं क्रोध के कारण वे रौद्र रूप भी धारण कर लेते हैं।
Maha Shivratri 2023: शिव विवाह पर्व पर बन रहा है अद्भुत संयोग, सूर्य और शनि मिलकर करेंगे मंगल
भगवान शिव को न चढ़ाएं ये फल-
चावल: भगवान शिव को कच्चा चावल यानी अक्षत चढ़ाना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वह टूटे हुए न हो। माना जाता है कि इससे शंकर जी रुष्ट हो जाते हैं।
काले तिल
काले तिल: भगवान शिव को काले तिल बिल्कुल भी नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि इससे पितरों का तर्पण किया जाता है और शनिदेव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
महाशिवरात्रि के दिन पूजा करते समय शिवलिंग पर नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए
नारियल के पानी से शिवलिंग पर अभिषेक नहीं करना चाहिए।
इसका कारण यह है कि, नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है और इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। वहीं आमतौर पर जब हम पूजा में भगवान को फल चढ़ाते हैं तो उसे बाद में प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं। लेकिन शिवलिंग पर जिन पदार्थों से अभिषेक किया जाता है, उसे ग्रहण नहीं किया जाता है।
मान्यता है कि यदि नारियल का फल या नारियल के पानी को शिवलिंग पर अर्पित कर दिया जाए तो यह ग्रहण करने योग्य नहीं रहता। साथ ही इससे शिवजी भी नाराज हो जाते हैं।
शिवपुराण के अनुसार, नारियल फल या नारियल के पानी के साथ ही शिवलिंग पर कभी भी केतकी के फूल, तुलसी पत्ता, हल्की, कुमकुम और सिंदूर आदि भी नहीं चढ़ाना चाहिए।