सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। वर्ष का दूसरा माह फरवरी धार्मिक और खगोलीय दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महीने कई तीज-त्यौहारों के साथ ही तीन बड़े ग्रह- सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं, इस महीने शादी के भी 18 मुहूर्त हैं, शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि भी इसी माह है।
मां चामुण्डा दरबार के पुजारी पं. रामसजीवन दुबे के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव का विशेष महत्त्व होता है। इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव से जहां कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
महाशिवरात्री को शादी का अबूझ मुहूर्त-
फरवरी माह में 18 दिन शहनाई गूंजेंगी। 18 फरवरी महाशिवरात्री को शादी का अबूझ मुहूर्त सालों बाद पड़ रहा है। इस दिन हजारों शादियां होंगी। बाजारो में धन की बरसात होगी। हर हाथ को काम मिलेगा। मौसम में परिवर्तन आवेगा।
इस माह सबसे पहला राशि परिवर्तन ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे।
ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह 7 फरवरी दिन मंगलवार को सुबह 07 बजकर 38 मिनट पर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ पर पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य युवराज बुध का स्वागत करने के लिए विराजमान रहेंगे।
बुध मकर राशि में प्रवेश कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे-
बुध 27 फरवरी तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे। बुध मकर राशि में प्रवेश कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। यह योग बेहद शुभ माना जाता है। बुधादित्य योग के प्रभाव और बुध के मकर राशि में प्रवेश से मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। इन्हें व्यापार, नौकरी में लाभ मिलेगा, साथ ही आय के नए स्तोत्र बनेंगे।
सूर्य राशि परिवर्तन-
ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी सोमवार को सुबह 09 बजकर 57 मिनट पर शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जहां पर सूर्य पुत्र शनि देव पहले से विराजमान हैं।
ऐसे में कुंभ राशि में दोनों ग्रहों की युति कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार सूर्य और उनके पुत्र शनि के बीच शत्रुता का भाव होता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशियों को संभलकर रहना होगा अन्यथा कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।
शुक्र गोचर-
वैभव, धन और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र 15 फरवरी दिन बुधवार को रात 8 बजकर 12 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर लग्न राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे। ऐसे में मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति बनेगी जो कि मेष, वृषभ, कर्क, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, मकर, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक रहेगी।
महाशिवरात्रि 18 फरवरी को-
महाशिवरात्री का पर्व 18 फरवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाऐगा। 20 फरवरी को सोमवती अमावस्या को हजारों लोग पवित्र नदियों में स्नान, दीप दान, पूजा-पाठ करेंगे।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।