2023 KTM 390 Adventure: KTM ने अपनी 390 Adventure बाइक में अपडेट किए हैं। 2023 KTM 390 एडवेंचर के फैंस को काफी समय से इसका इंतज़ार था। हालांकि एडवेंचर आर एडिशन के रूप में नहीं, केटीएम ने इसे और अधिक कैपेबल बनाने के लिए मोटरसाइकिल में कई छोटे, लेकिन जरूरी अपडेट किए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि 2023 KTM 390 एडवेंचर और मोटरसाइकिल में क्या नया है-
वायर-स्पोक व्हील्स-
2023 KTM 390 एडवेंचर में सबसे बड़ा अपडेट स्पोक व्हील्स का इंट्रोडक्शन है। KTM ने समान रिम साइज, 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर बरकरार रखा है, लेकिन अब इसके स्पोक व्हील एक ऑप्शन के रूप में हैं। जब ऑफ-रोडिंग की बात आती है तो वायर-स्पोक व्हील मिक्स एलीमेंट व्हील्स की तुलना में पहले से अधिक मजबूत लगते हैं, क्योंकि वे इफेक्ट्स को बेहतर ढंग से ऑब्जर्व करते हैं जबकि मिक्स एलीमेंट व्हील्स में दरार पड़ती है।
2023 KTM 390 एडवेंचर में ड्यूअल एम वाले कॉन्टिनेंटल TKC70 टायर भी हैं। ग्राहकों को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि नए स्पोक व्हील को जोड़ने का मतलब है कि वे ट्यूबलेस नहीं हैं।
कॉस्मेटिक अपडेट-
अगला सबसे बड़ा बदलाव लुक्स के मामले में है। 2023 KTM 390 एडवेंचर में ऑरेंज फ्रेम है, जबकि हेडर पाइप ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है, साथ ही बॉडी पैनल पर ग्राफिक्स में बदलाव किया गया है। एडवेंचर मोटरसाइकिल में सीट के नीचे ‘रेडी टू रेस’ स्टिकर और फ्रंट मडगार्ड पर ‘WP’ ब्रांडिंग है।
क्या नहीं बदलेगा-
2023 KTM 390 एडवेंचर में वही 373cc सिंगल-सिलेंडर इंजन बरकरार है जो 43bhp और 37Nm का टार्क बनाता है, जो 390 Duke और RC 390 पर अपनी ड्यूटी करता है। इंजन को बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
अन्य एलीमेंट जैसे- एडजस्टेबल WP फोर्क्स (ग्लोबल मार्केट के लिए), स्विचेबल ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक, TFT डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक एड्स के पूरे होस्ट को 2023 के लिए आगे बढ़ाया गया है।
CONCLUSION:
2023 के केंद्रीय बजट से आपकी क्या उम्मीदें हैं? हमें कमेंट करके बताइए। अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ भी सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।