Hero Motocorp Sales 2023

Hero MotoCorp Sale 2023: दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2023 में 3,56,690 यूनिट्स की सेल की। इनमें से 3,49,437 यूनिट्स की डोमेस्टिक सेल हुई, जबकि 7,253 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया। पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने 23,052 स्कूटर और 3,33,638 मोटरसाइकिलें सेल की।

कंपनी को सेल बढ़ने की उम्मीद-

कंपनी को उम्मीद है कि महीने के उत्तरार्ध में त्योहारी और शादी के मौसम में मांग और बढ़ेगी। घरेलू दोपहिया निर्माता ने 110cc सेगमेंट में अपनी नवीनतम पेशकश भी लॉन्च की, जिसे Hero Xoom कहा जाता है। इसे 68,599 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया। Hero Xoom का मुकाबला इस सेगमेंट में टीवीएस जुपिटर, होंडा एक्टिवा और अन्य स्कूटरों से होगा।

बजट पर बोले हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल-

बुधवार को संसद में पेश किए गए बजट 2023 पर टिप्पणी करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल ने कहा, “बजट समावेशी विकास के साथ राजकोषीय विवेक को संतुलित करने का बहुत अच्छा काम करेगा। डायरेक्ट टैक्स प्रपोजल के माध्यम से यह बजट कंज्यूमर के हाथों में बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम के साथ-साथ पूंजीगत व्यय की निरंतर वृद्धि पर पोकस्ड करेगा। इसके अलावा यह लंबी अवधि की प्राथमिकताओं में निवेश, निवेश-आधारित विकास के समवर्ती उपभोग को बढ़ावा देना सुनिश्चित करता है।

उन्होंने कहा, “नीतियों की स्थिरता, स्पष्ट दिशा और दृष्टि, जैसा कि बजट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, देश को एक पसंदीदा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बने रहने में मदद करेगा। कुल मिलाकर, जैसा कि भारत अपने आर्थिक विकास पथ पर जारी है, बजट इसकी गति को और तेज करेगा।

कुछ इस तरह रही सेल-

 
जनवरी 2023
जनवरी 2022
YTD 2023
YTD 2022
मोटरसाइकिल्स 333,638 357,845 4,101,406 3,863,590
स्कूटर 23,052 22,631 313,338 272,152
कुल 356,690 380,476 4,414,744 4,135,742
घरेलू 349,437 358,660 4,270,746 3,896,300
निर्यात 7,253 21,816 143,998 239,442

 

CONCLUSION:
2023 के केंद्रीय बजट से आपकी क्या उम्मीदें हैं? हमें कमेंट करके बताइए। अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ भी सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।