Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार (20 फरवरी, 2023) के शुरुआती कारोबारी सत्र में सोना और चांदी की कीमतें तेजी के साथ कारोबार कर रही थीं। एमसीएक्स पर सोमवार को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सोने का वायदा भाव 31 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 56,288 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,257 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
इसी तरह एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत भी शुक्रवार के बंद भाव 65,631 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 80 रुपये की तेजी के साथ 65,711 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
प्रमुख भारतीय शहरों में आज सोने की कीमत-
शहर |
सोना प्रति 10 ग्राम (आज) |
सोना प्रति 10 ग्राम (कल) |
दिल्ली | 56,880 रुपए | 56,880 रुपए |
चेन्नई | 52,800 रुपए | 52,800 रुपए |
कोलकाता | 56,950 रुपए | 56,950 रुपए |
बैंगलोर | 56,780 रुपए | 56,780 रुपए |
अहमदाबाद | 56,780 रुपए | 56,780 रुपए |
हैदराबाद | 56,730 रुपए | 56,730 रुपए |
प्रमुख भारतीय शहरों में चांदी की कीमतें-
शहर |
चांदी प्रति किलो (आज) |
चांदी प्रति किलो (कल) |
दिल्ली | 69,000 रुपए | 69,000 रुपए |
मुंबई | 69,000 रुपए | 69,000 रुपए |
चेन्नई | 71,800 रुपए | 71,800 रुपए |
कोलकाता | 69,000 रुपए | 69,000 रुपए |
बैंगलोर | 71,800 रुपए | 71,800 रुपए |
अहमदाबाद | 69,000 रुपए | 69,000 रुपए |
हैदराबाद | 71,800 रुपए | 71,800 रुपए |
सोने की गुणवत्ता और शुद्धता:
सोने की शुद्धता और गुणवत्ता तय करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसे कैरट में मापा जाता है। 24 कैरेट (24KT) को बाजार में उपलब्ध सोने के शुद्ध रूप के रूप में जाना जाता है। सोने की शुद्धता उन कारकों में से एक है जो सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं, लेकिन 24 कैरट के सोने से सिक्के, बार या आभूषण नहीं बनाए जाते हैं, इसलिए 22 कैरेट को शुद्ध माना जा सकता है।
हॉलमार्किंग:
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने हॉलमार्किंग नामक सोने की शुद्धता के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को नियमित कर दिया है। BIS का हॉलमार्क सोने की शुद्ता को प्रमाणित करने का माध्यम है। BIS का यह चिह्न प्रमाणित करता है कि सोने के आभूषण भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड पर खरा उतरता है। इसलिए, सोने खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि आभूषणों में BIS हॉलमार्क है। अगर सोने के गहनों पर हॉलमार्क है, तो इसका मतलब है कि उसकी शुद्धता प्रमाणित है।
CONCLUSION:
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ भी सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।