Qualification of Finance Minister Nirmala Sitharaman

Qualification of Finance Minister Nirmala Sitharaman: आज सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हैं क्योंकि वह 2023 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। निरामला सीतारमण को भारत की सबसे बेहतरीन वित्त मंत्री में से एक माना जाता है। अगर आप निर्मला सीतारामन की प्रोफ़ाइल, क्वालिफिकेशन और करियर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है।

कौन है निर्मला सीतारमण-

निर्मला सीतारमण एक भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ हैं, जो 2019 से भारत के वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह वर्ष 2014 में भारतीय संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा सदस्य के रूप में शामिल हुईं।

कहां हुआ जन्म और क्या है शैक्षिक योग्यता-

निर्मला सीतारमण का जन्म और पालन-पोषण एक तमिल अयंगर परिवार में हुआ था। उन्होंने मद्रास और तिरुचिरापल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली में अर्थशास्त्र में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की, अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और एम.फिल उन्होंने 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से किया।

विकिपीडिया बताता है कि उन्होंने पीएचडी के लिए एडमिशन लिया, लेकिन बाद में वह इस प्रोग्राम को छोड़कर लंदन चली गईं जिसके कारण वह अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाईं।

निर्मला सीतारमण करियर-

निर्मला सीतारमण ने भारत के रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वह भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री और इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला वित्त मंत्री थीं, और उन सभी विभागों को संभालने वाली पहली पूर्णकालिक महिला मंत्री थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है।

विकिपीडिया का दावा है कि सीतारमण 2006 में भाजपा में शामिल हुईं और 2010 में उन्हें पार्टी के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। 2014 में, उन्हें एक जूनियर मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और जून 2014 में, उन्हें आंध्र से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया।

फोर्ब्स 2022 की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल-

एक अन्य लाइफ अपडेट में, निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स 2022 की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया और 36वां स्थान हासिल किया। उन्हें फॉर्च्यून द्वारा भारत की सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में भी स्थान दिया गया।