मुंबई । आमिर खान, सलमान खान जैसे कलाकरों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके बॉलीवुड एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। वे महज 50 साल के थे। जावेद खान अमरोही ने अपने करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।
लगान में बेस्ट रोल के एकैडमी अवॉर्ड के लिए हुए थे नॉमीनेट
जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान‘ में बेस्ट रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘अंदाज अपना अपना‘ और ‘चक दे इंडिया‘ में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने टीवी सीरियल ‘मिर्जा गालिब‘ में भी काम किया था। जावेद खान अमरोही ने जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में बतौर एक्टिंग फैकल्टी भी काम किया है।
फिर हेरा-फेरी में भी आए थे नजर
जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी‘ में पुलिस कॉन्सेटबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको गुदगुदाया था।