भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी गायकी और अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की फैन फॉलोइंग भोजपुरी में करोड़ों की संख्या में हैं। साथ ही अरविंद अकेला कल्लू फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुके हैं। बता दें अरविंद अकेला कल्लू आज अपने हट के और अलग गानों के चलते अरविंद के नाम से ही गाने हिट हो जाते हैं। इसी के साथ एक्टर और सिंगर का एक और नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाते नजर आ रहा है। जिसे सुन सभी का मिजाज मस्त हो रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का नाम ‘बचपन से पचपन’ है। जो रिलीज होने के साथ ही गर्दा मचा रहा है। इस गाने में रोमांस और मस्ती के साथ आपको कॉमेडी भी देखने को मिलेगा। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही लोगों का हंस हंस कर बुरा हाल हो रहा है। ‘बचपन से पचपन’ में अरविंद अकेला कल्लू के साथ आयुषी दत्त तिवारी नजर आ रही हैं। जो अपनी अदाओं से दर्शकों को दिवाना बनाती दिखाई दे रही हैं।
इस गाने की शुरुआत कोर्ट रूम से होती है, जिसमें जज से लेकर वकील तक सभी काफी फनी लग रहे हैं जोकि काफी धमाकेदार है। इस गाने को आईएफए म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। साथ ही बचपन से पचपन में अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। बता दें अंतरा सिंह प्रियंका दीवाने भी बड़ी संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं। ऐसे में इन दोनों का एक गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
बचपन से पचपन गाने को आजाद सिंह ने लिखा है और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने को अभी तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 55 हजार लोगों ने गाने पर लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार जताया है।