छठ पूजा का त्योहार बस आने ही वाला है। जिसके लिए लोगों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। छठ का त्योहार एक पावन पूजा मानी जाती है। पूजा से पहले छठ के गाने हर जगह सुनने को मिलते है जिससे एक अलग ही भाव महसूस होता है। जिसे सुनकर आपका मन खुश हो जाता है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने भी अपनी तैयारी पहले से कर रखी है। इस चार दिन के पर्व को बहुत ही नियम और धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके लिए भोजपुरी स्टार्स एक के बाद एक छठ गीत के वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर रहे हैं।
भोजपुरिया सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने छठ पर एक गाना रिलीज किया है। जिसका नाम ‘माई रोवत होईहे’ हैं। इस गाने को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। पवन सिंह का ये भोजपुरिया गाना को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। रिलीज होने के साथ ही ये गाना काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके इस म्यूजिक वीडियो पर जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
पवन सिंह के फैंस को उनके इस गाने का काफी समय से इंतजार था, लेकिन अब उनका ये इंतजार एक्टर ने खत्म कर दिया है। ‘माई रोवत होईहे’ को अभी तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। पवन सिंह के इस गाने को विनय बिहारी ने लिखा है और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।