छठ पूजा आने में अभी थोड़ा समय है। जिसको देखते हुए भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री कई छठ पूजा के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। इसी बीच हाल ही में छठ पूजा पर एक और गाना रिलीज हुआ है। जिसे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने फैंस की भावानाओं का ख्याल रखते हुए गाया है।
अंतरा सिंह प्रियंका के इस नए गाने का नाम ‘पहिले पहिल छठी के बरतिया’ है। बता दें इस गाने का मकसद ये है कि जो लोग पहली बार छठ पूजा करने जा रहे हैं उन्हे क्या-क्या करना चाहिए। ‘पहिले पहिल छठी के बरतिया’ गाने में अंतरा सिंह प्रियंका नजर आ रही हैं, जोकि गाने में पारंपरिक तरीके से तैयार हुई हैं। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
‘पहिले पहिल छठी के बरतिया’ गाना एक पारम्परिक छठ गीत है। इस गाने को खुद अंतरा सिंह प्रियंका ने ही गाया है। साथ ही हरे राम हंसमुखी ने इस गाने के बोल लिखे हैं और इसे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 22 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। वहीं अभी तक इस वीडियो पर 5, 200, 211 तक व्यूज मिल चुके हैं। बता दें दर्शकों को भी ये गाना काफी पसंद आ रहे है।