मुंबई । बॉलीवुड के कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के एक आदर्श कपल के रूप में जाने जाते हैं। यह कपल अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ जाता है। खासकर ऐश्वर्या और आराध्या अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आने वाली हैं। जिसमें वह नंदिनी का किरदार निभा रही है।
‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का भी हिस्सा रह चुकी है ऐश
फैंस ऐश की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले ऐश ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में, ऐश ने अपनी आगामी फिल्म में अपने किरदार का लुक शेयर किया, जिस पर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अब इसी क्रम में ऐश के पति अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के लुक पर फिदा हो गए हैं।
नंदिनी के लुक की हो रही है चर्चा
हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का पोस्टर और एक टीजर शेयर किया है। इस टीजर में प्रियंका का नंदिनी लुक फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। फैंस ऐश के इस लुक पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। अब ऐश के इस लुक ने उनके पति अभिषेक को भी अपना दीवाना बना दिया है।
View this post on Instagram
अभिषेक ने ऐश की पोस्ट पर फायर इमोजी लगाई
ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। इसके अलावा अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘उनकी आंखों में आग, उनके दिलों में प्यार, उनकी तलवारों पर खून, सिंहासन के लिए लड़ने के लिए चोल वापस आएंगे’। फैंस के अलावा ऐश का लुक उनके पति को भी काफी पसंद आया। अभिषेक ने ऐश की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फायर इमोजी लगाई। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि ऐश के लुक ने अभिषेक की बोलती ही बंद कर दी है।
चोल शासकों की कहानी है ‘पोन्नियिन सेल्वन‘
आपको बता दें कि मणिरत्नम ने अपनी इस फिल्म के पहले पार्ट में चोल शासकों की कहानी दिखाई थी। फिल्म का ट्रेलर बुधवार 29 मार्च को रिलीज होने वाला है। ‘पोन्नियिन सेल्वन‘ प्रसिद्ध लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन जैसे कई सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।