Entertainment News : नयनतारा के बाद शाहरूख के साथ नजर आएगा यह साउथ सुपर स्टार, जवान में होगा कैमियो

शुरू हो गई है जवान की शूटिंग

Entertainment News
Entertainment News

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान यानि कि शाहरुख खान इन दिनों पठान बनकर छाए हुए हैं। उनकी फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। पठान इन दिनों खूब कमाई करने में जुटी हुई है। वहीं पठान के बाद अब शाहरुख खान की तैयारी जवान को लेकर है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं। वहीं अब जवान को लेकर खबर आ रही है, जिसने फैंस का उत्साह और भी अधिक बढ़ा दिया है। फैंस इस खबर के मिलने के बाद जवान का इंतजार कर हैं।

जवान में होगा अल्लू अर्जुन का कैमियो

खबर यह है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की भी अहम भूमिका होने वाली है। अल्लू अर्जुन इस फिल्म में कैमियो में नजर आने वाले हैं। शाहरुख और अल्लू अर्जुन का साथ इस फिल्म में जबरदस्त होने वाला है।

शुरू हो गई है जवान की शूटिंग

हाल ही में शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। इस दौरान उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। चेन्नई पहुंचे के बाद अभिनेता नयनतारा से मिलने उनके घर भी पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्टर के चेहरे की खुशी देखकर फैंस फिदा हो रहे हैं। बता दें कि शाहरुख की जवान की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों इसके लिए निकल गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुष्पा 2 में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

वहीं अल्लू अर्जुन की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म पुष्पा में नजर आए थे। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपने स्वैग और फिल्मों से लाखों दिल जीत लिए थे। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुष्पाः द राइज‘ साल 2021 की सबसे बड़ी रिलीज फिल्म बनी, जिसने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया। फिल्म की कहानी से लेकर गाने और कलाकारों के अभिनय हर किसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 भी आने वाली है। इस फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया था। जिसमें अभिनेता बहुत डैशिंग लुक में नजर आ रहे थे।

पहली बार पर्दे पर एक साथ होंगे अल्लू और शाहरूख

अब अल्लू अर्जुन के जवान में कैमियो रोल में नजर आने की खबर सुनकर फैंस भी काफी खुश हैं। शाहरुख और अल्लू की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफ बेताब हो रहे हैं। अभिनेता को हाल ही में ‘पुष्पाः द रूल‘ की शूटिंग के लिए वाइजैग में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की थी।