भोजपुरी के फेमस सिंगर और एक्टर गुंजन सिंह एक बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं और हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान करते नजर आते हैं। साथ ही गुंजन का गाना लोगों के सर चढ़कर बोलता है। इन दिनों उनके एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने रिलीज हो रहे हैं। वहीं एक बार फिर से उनके नए गाने ने धूम मचा दी है। इसी के साथ उन्होंने अपना एक नया गाना रिलीज किया है जिसका नाम ‘तरकारी कईसे छेवकाई जी’ है।

 

‘तरकारी कईसे छेवकाई जी’ गाने को ‘ गुंजन सिंह ने 21 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पेश किया है। जो रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर बवाल काट रहा है। ‘तरकारी कईसे छेवकाई जी’ गाना रिलीज होने के कुछ समय में ही 9.5 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हो गए हैं। साथ ही फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि ये फनी और मस्ती भरा वीडियो है जो लुंगी और गम्छा ओढ़े गुंजन सिंह देसी अंदाज में सबको बहुत पसंद आ रहे है। ‘तरकारी कईसे छेवकाई जी’ गाने को मनीष रोहताषी ने लिखा है और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। साथ ही गाने के डायरेक्टर आर्यन देव हैं।