भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह को आज को आज किसी पेहचान की जरूरत नहीं है। साथ ही पवन सिंह हमेशा ही अपने एक्टिंग और गानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं उनका गाना यूट्यूब पर धमाल मचाते नजर आता है। हाल ही में एक्टर और सिंगर का एक नया गाना रिलीज हुआ है। जो रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मचाते दिखाई दे रहा है।
पवन सिंह का कोई भी गाना हो वो वायरल हो ही जाता है। इसी में उनका ये नया गाना ‘करंट’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया। ‘करंट’ रिलीज होने के साथ ही एक बार फिर से लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। वहीं पवन सिंह के इस गाने में एक बार फिर मशहूर म्यूजिक कंपोजर पायल देव और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें ‘करंट’ गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही टॉप 5 ट्रेंडिग में चल रहा है। पवन सिंह के साथ इस गाने में साउथ की खूबसूरत अदाकारा राय लक्ष्मी नजर आईं हैं। जो अपनी अदाओं से लोगों को अपना दिवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और फैंस को इन दोनों की केमेस्ट्री बेहद ही पसंद आ रही है। साथ ही एक्टर और सिंगर के इस गाने में अभी तक 23, 074,074 व्यूज को पार कर दिया है। गाने में पवन सिंह पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाइल में नजर आ रहे हैं।
करंट गाने को मोहसिन शेख और पायल देव ने लिखा है। इस गाने के प्रोड्यूसर आदित्य देव हैं। एक्टर पवन सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह के सारे गाने अलग होते हैं लेकिन ‘करंट’ भोजपुरी गाना अभी तक का सबसे अलग और हट कर है। पवन सिंह के इस स्पेशल भोजपुरी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।