डांस सेंसेशन सपना चौधरी आज लाखों-करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं और हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हरियाणवी क्वीन हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। साथ ही कुछ ना कुछ पोस्ट करके अपने फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। सपना को ज्यादातर लोग उनके डांस स्टाइल के चलते जानते हैं। वहीं एक बार फिर सपना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो पोस्ट करने के साथ ही सुर्खियों में आ गया है।
हरियाणवी डांसर सपना अपने यूनिक डांस मूव्स के लिए मशहूर हैं। साथ ही उनका नया डांस वीडियो एक बार फिर से गरदा उड़ाते नजर आ रहा है। सपना चौधरी अपने इस वीडियो में ‘छम-छम’ गाने में डांस करती देखी जा रही हैं। बता दें वीडियो शेयर करने के कुछ देर में ही हजारों लाइक्स आ चुकी हैं और वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
‘छम-छम’ गाने की वीडियो में सपना ने वाइट टॉप पहनी है और उनका एक-एक मूव देखने लायक है। उनका ये वीडियो फैंस के होश उड़ाते नजर आ रहा है। साथ ही लोगों को सपना ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी काफी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें एक फैंस ने कमेंट कर लिखा कि आप बहुत क्यूट हो। वहीं दूसरे ने बेहद सुंदर डांस किया है। सपना के इस वीडियो पर अभी तक 88 हजार से ज्यादा के लाइक्स आ चुके हैं।