मां बनना हर लड़की का सपना होता है। साथ ही औरत को मां बनने के लिए शारीरिक हो या फिर मानिसिक, कई तरह के बदलाव से होकर गुजरना पड़ता है। जैसे कि पैरों में सूजन पीठ में दर्द, शरीर का वजन बढ़ना जिससे चलने में दिक्कत होना, पेट फूलना और कई महिलाओं को कब्ज की भी दिक्कत होती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा देखभाल करने की आवश्यकता होती है। वहीं अगर गर्भावति महिला रोजाना नियमित तौर पर व्यायाम को अपने रुटीन में अपनाती हैं तो इससे उनको हेल्दी रहने के साथ-साथ चिंता और तनाव से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है। तो आपकी परेशानी को दूर करते हुए आपको बताते हैं 4 ऐसी एक्सरसाइज जो नॉर्मल डिलीवरी करवाने के साथ-साथ कई चीजों में काफी असरदार सबित हो सकती हैं।
डीप स्क्वैट्स
प्रेग्नेंट महिलाओं को डीप स्क्वैट्स एक्सरसाइज करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम व लंबा करने और पेरिनेम को फैलाने में मदद करती है। इसे करने से पहले अपने फिजियो थेरेपिस्ट से इस बारे में जरूर बात करें कि आपको कितनी बार और कितने डीप स्क्वैट्स करने चाहिए। वहीं प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में आपका पेट आपके शरीर के बाकी भागों की तुलना में ज्यादा बढ़ा हुआ होता है। इस बढ़े हुए वजन की वजह से आपका बॉडी पॉश्चर बहुत ज्यादा प्रभावित होता है। इसलिए उचित पॉश्चर बनाए रखने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की जरूरत होती है।
कीगल एक्सरसाइज
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं तो कीगल एक्सरसाइज करना चाहिए क्योंकि ये नॉर्मल डिलीवरी में काफी मदद करती है। एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को सक्रिय करने के साथ उन्हें मजबूत भी बनाती है, जिससे नॉर्मल डिलीवरी में आसानी हो जाती है। साथ ही ये कीगल एक्सरसाइज करने से आपके पेट से बैठे रहने की वजह से आपकी कमर में दर्द को भी दूर करता है।
रोजाना पैदल चलें
प्रेगनेंसी के दौरान टहलने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। कहा जाता है कि इस समय यदि कोई महिला ज्यादा से ज्यादा पैदल चलती है तो बच्चे को गर्भाशय के निचले हिस्से में जाने में मदद मिलती है। पैदल चलना नॉर्मल डिलीवरी को आसान बनाने में काफी मददगार है। कहा जाता है कि चिंता और तनाव की समस्या होना गर्भावस्था में बहुत आम बात होती है। लेकिन अगर आपके तनाव का स्तर बहुत ज्यादा होता है तो यह आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए बहुतच ही हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में रोजाना पैदल चलने से आपको मन की शांति प्राप्त हो सकती है।
बटरफ्लाई एक्सरसाइज करें
प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी कोई भी एक्सरसाइज जो महिला के पेल्विक क्षेत्र को खोलने का काम करती है, नॉर्मल डिलीवरी के लिए बेहतर होती है। बटरफ्लाई एक्सरसाइज ऐसी ही एक एक्सरसाइज है। जो पेल्विक को खोलने के साथ-साथ पीठ व जांघों सहित आसपास की मांसपेशियों में लचीलापन और ताकत प्रदान करती है। वहीं ऐसी बहुत सी औरतों को गर्भावस्था के दौरान डाइबिटीज हो जाता है। इससे मां और बच्चे दोनों के लिए कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इस दौरान बटरफ्लाई एक्सरसाइज करने से आपकी हेल्थ काफी अच्छी रहेगी।