हरी मटर एक ऐसी सब्जी है जो ठंड के मौसम में मिलती है। इसे किसी भी सब्जी के साथ बनाने के बाद खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसे खासतौर पर लोग मटर पनीर, आलू मटर जैसे खाने में ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही मटर का प्रयोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए भी किया जाता है। मटर को फाइबर के गुणों से भी भरपूर माना जाता है। ऐसा हम नहीं बल्कि कई वर्षों से हरी मटर का सेवन करने वाले लोगों ने अनुभव किया है। तो आइए जानते हैं हरी मटर के फायदों के बारे में।

हरी मटर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मटर में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन, आयरन और फोलेट की मात्रा अधिक पाई जाती है। हरी मटर का सेवन करने से पाचन अच्छा रहता है। मटर में मौजूद फाइबर के गुण पाचन तंत्र को सुधारने में मदद कर सकते हैं। ये आंत और पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं। कब्ज और गैस की समस्या में मटर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

हरी मटर मोटापे को कंट्रोल करने का काम भी करता है। बतो दें इसमें फाइबर के गुण पाए जाते हैं। साथ ही मटर में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जो वजन को घटाने के लिए लाभदायक है। मटर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। जिससे हम अधिक खाने से बच सकते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही मटर का सेवन स्त्रियों में माहवारी की रूकावट की समस्या को दूर होती है।

हरी मटर हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसमें मौजूद विटामिन आस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है और दिल संबंधी बीमारियों में हरी मटर का सेवन करना लाभदायक होता है। यह कोलेस्ट्रोल के खतरे को कम करता है साथ ही हार्ट संबंधी रोगों से मुक्ति दिलाता है। वहीं जिन लोगों को बार-बार भूलने की समस्या है उसके लिए हरी मटर का सेवन करना अच्छा माना जाता है।