हममें से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही चाय चाहिए। लेकिन अगर आप चाय के मामले में थोड़ी से सावधानी अपनाते हैं तो यही चाय आपकी हेल्दी लाइफ का आधार बन सकती है। तो आप नोरमल चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में बहुत सारे पोषक तत्व होते है। जैसे: विटामिन A, विटामिन E, विटामिन B5, विटामिन K इत्यादि है। आजकल महिला हो या पुरुष सभी शरीर के वजन को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते है। ग्रीन टी में आक्सीडेंट और पॉलिफेनाल अधिक मात्रा में होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए ग्रीन टी से मिलने वाले फायदे के बारे में जानते हैं।

ग्रीन टी पीने के क्या फायदे है ?
लिवर समस्या के लिए टॉनिक के रूप में ग्रीन टी कार्य करता है।
कफ और जुखाम को दूर करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है
हृदय संबंधित सभी विकारो को कम करता है।
ग्रीन टी पीने से मस्तिक का तंत्र सही तरह से कार्य करता है।
मधुमेह पीड़ित व्यक्ति के ग्रीन टी का सेवन है करने से मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिस्म बढ़ता है और वजन कम होता है।
कैंसर से जुडी बीमारिया को कम करता है क्योकि ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो संक्रमण को रोकता है।
शरीर के संतुलन को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।
शरीर की कोशिकाओं को रोगो से बचाता है।
मुँह से आ रही बदबू को दूर करता है और दांतो के कीटाणु को ख़तम करता है।
शरीर की चर्बी को कम करता है। जिससे मोटापा की समस्या कम हो जाती है।