हर किचन में पाया जाने वाला सेहत का खजाना सरसों का तेल न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है, साथ ही हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी है। सरसों का तेल अपनी तासीर और गुणों के कारण कई तरह की समस्याओं में औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इस तेल का इस्तेमाल ज्यादातर उत्तर भारत में किया जाता है। ये तो सभी को मालूम होगा ही कि पुराने जमाने में बच्‍चों को संक्रमण से बचाने के लिए इससे मालिश भी की जाती थी। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हम आपके लिए लेकर आए हैं सरसों तेल के ऐसे फायदे जिन्हें जानने के बाद आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे।

सरसों के तेल में थियामाइन, फोलेट व नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी बॉडी में मेटाबाल्जिम को बढ़ाते हैं। साथ ही इस तेल का इस्तेमाल करने से लोगों का वजन भी तेजी से घटता है।

– बता दें सरसों के तेल में मोनोअनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट जैसे तत्व पाए जाते हैं। वहीं सरसो का तेल दिल के लिए भी अच्छा माना जाता हैं। इसलिए सरसों का तेल खाने में इस्तेमाल करना काफी जरूरी है।

– सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसे रोजाना खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से सर्दियों में यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

– सरसों के तेल में एंटीमाइक्रोबियल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए सरसों का तेल स्किन में किसी प्रकार का संक्रमण हो गया है तो उसे कम करने में मदद कर सकता है। बता दें जिन छोटे बच्चों को सरसों के तेल की मालिश की गई, उनकी त्वचा बाकि लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ मिलते हैं।

– बता दें सरसों के तेल का इस्तेमाल हम गले के दर्द और खांसी से परेशान लोग दवा की तरह भी कर सकते हैं। साथ ही अगर आप के होंठ फट रहे हैं तो रात में सोने के समय नाभि पर तेल को लगाने से आपके होंठ सही हो जाएंगे।

– सरसों का तेल भूख नहीं लगने पर भी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही अगर भूख न लगे, तो खाना बनाने में सरसों के तेल का उपयोग करना फायदेमंद होता है। शरीर में पाचन तंत्र को दुरूस्त करने में भी लाभदायक होता है।

– दांतों में दर्द की समस्या के लिए भी सरसों के तेल लाभकारी माना जाता है। बस आपको नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। ऐसा करने से दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और दांत भी मजबूत बनेंगे।

– चेहरे पर सरसों के तेल से अच्छी मालिश करने से रक्त संचार बढ़ सकता है और यह स्वस्थ चमक प्रदान कर सकता है।