हर सुबह फल का सेवन करने से हमारी बॉडी काफी तरोताजा फील करती है और ये हमारे शरीर के लिए भी काफी लाभकारी होता है। वहीं ये जानना काफी जरूरी है कि हमें कौन सा फल कब खाना चाहिए और क्यों खाना चाहिए। बता दें अनार खाने से दिल, दिमाग और आंखों की सेहत ठीक रहती है। साथ ही ये आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। अनार का रोजाना सेवन करने से आपके शरीर से खून की कमी भी खत्म होती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आज हम आपको बताएंगे अनार खाने के फायदे और दिन में कब अनार का सेवन करना चाहिए।
लोगों का ये मानना है कि रोजाना अनार खाने से दिल की बीमारी का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाता है। लेकिन कोशिश करें कि आप अनार के जूस से ज्यादा उसके दाने खाएं, क्योंकि अनार के दानें कई ज्यादा फायदेमंद होता है। उसके जूस से। अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी-12, प्रोटीन और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो पेट के लिए जरूरी है।
गर्भवती महिला के लिए अनार का सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। वहीं इससे खून की कमी नहीं होती और साथ ही यह पानी की मात्रा भी शरीर में बनाए रखता है। अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अनार भूख बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। बस आपको अनार के जूस में सेंधा नमक मिक्स करके पीने से आपकी भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर होती है। इसलिए आप हर रोज अनार का जूस पी सकते हैं।
अनार का सेवन करने से लोगों की स्ट्रेस की समस्या भी दूर होती है। क्योंकि अनार खाने से तनाव नहीं होता है। एक साल तक रोजाना एक ग्लास अनार का जूस पीने से दिल की बीमारी खतरा कम किया जा सकता है। यदि किसी को हृदय रोग है तो उसकी बीमारी 29 फीसदी तक कम की जा सकती है। साथ ही अगर आपको अक्सर लूज मोशन हो जाता है या पेट खराब रहता है तो आपको रोजाना अनार खाना चाहिए, क्योंकि इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पेट की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। अनार की पत्तियों को भी उबालकर यदि पिया जाए तो पाचन तंत्र ठीक रहता है। आप इसका इस्तेमाल चाय में भी कर सकते हैं।