सर्दियां अब आ गई हैं और इस मौसम में लोगों को अपनी इम्युनिटी बूस्ट करना काफी जरूरी होता है। जिसमें हमें विटामिन सी का सेवन करना काफी महत्वपूर्ण होता है। बता दें ठंड के मौसम में खाया जाने वाला फल संतरा रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं इसी के साथ संतरा खाने के और भी फायदे होते हैं तो आइए जानते हैं संतरा खाने के फायदों के बारे में
संतरा में विटामिन सी के साथ इसमें पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए संतरे को दिल की समस्याओं में राहत देने वाला माना गया है। विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल कम करता है। इसी के साथ इसमें जमकर फाइबर होते हैं, जो आपके पाचन तंत्रके लिएबहुत अच्छे होते हैं। फाइबर के कारण इसे खाकर पेट जल्दी भरा-भरा लगने लगता है। इसमें कैलोरी भी ज्यादा नहीं पायी जाती है, इसीलिए इसे वजन कम करने वाली डाइट में शामिल किया जाता है।
संतरा वजन कम करने में मदद करता है। बता दें कि संतरा में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो भूख न लगने में मदद करता है। इसके अलावा यह फैट को कम करने भी मदद करता है। इसलिए रोजाना अपनी डायट में संतरे को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यही नहीं संतरा त्वचा की समस्याओं को दूर करता है और बालों को खूबसूरत बनाता है। संतरा खाने से आप ब्लड प्रेशर को कर सकते हैं कंट्रोल। संतरे में बी6 विटामिन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इससे फल में मौजूद हेस्परिडिन ब्लडप्रशेर को कंट्रोल करने में मदद करता है।