अपने बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम किस वक्त क्या खाते-पीते हैं। वहीं बहुत से लोग हैं जो वेट लॉस करने के लिए दिनभर हल्का भोजन करने की कोशिश करते हैं, लेकिन डिनर को उतना महत्व नहीं देते, जितना उस पर ध्यान देना जरूरी होता है। कुछ चीजें हैं जो बहुत पौष्टिक होती हैं लेकिन उन्हें किसी पहर यानी सुबह या रात को खाने की मनाही होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार रात का खाना वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। जब आप देर रात तक खाना खाते हैं और खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर सो जाते हैं तो मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। वहीं कुछ खाने की चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें रात में खाने से सबसे ज्यादा तेजी से वजन बढ़ता है, तो कौन सी है वो चीजें आइए जानते हैं
1- नूडल्स
एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप रात में नूडल्स खाते हैं तो इसमें पाए जाने वाले कर्ब और फैट्स आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। इसमें फाइबर बिलकुल नहीं होता और इन सारी वजहों से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है.
2- मक्खन या इससे बनी चीजें
ये तो सभी को मालूम है कि मक्खन में बहुत ज्यादा फैट होता है। इसे पचने में काफी समय लगता है इसलिए रात में सोने से पहले मक्खन या मक्खन में बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
3- मैदा
आपके बढ़ते हुए वजन का एक कारण मैदा भी होता है। बता दें मैदा पचाने में भी काफी समय लगता है इसलिए रात के समय मैदे से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। भटूरे, समोसे या फिर मैदे से बनी अन्य चीजें खाते ही नहीं सोना चाहिए। इससे पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है।
4- वाइट ब्रेड
वेट गेन होने का एक मुख्य कारण वाइट ब्रेड भी है। आपको अगर ब्रेड खाने की आदत है, तो आप वाइट ब्रेड को ब्राउन ब्रेड से रिप्लेस कर सकते हैं। रात के टाइम कभी भी वाइट ब्रेड का सेवन न करें क्योंकि वाइट ब्रेड खाने के बाद प्यास बहुत लगती है जिससे वाइट ब्रेड पेट में फूल जाती है और इससे आंतों को नुकसान पहुंचता है।
5- दूध-केला
कई लोगों का मानना होता है कि रात के समय दूध-केले के सेवन से नींद अच्छी और जल्दी आ जाती है, जबकि ऐसा नहीं है। दूध-केला रात में खाकर सोने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दूध-केले को ब्रेकफास्ट में खाना सबसे बेहतर है।
6- चॉकलेट
एक्सपर्ट्स की मानें तो चॉकलेट में कैफीन के साथ शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपका वजन बढ़ाने में बेहद अहम किरदार निभाती है। बेहतर है कि आप डिनर के बाद चॉकलेट खाने से परहेज़ करें।