फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसके ज्यादातर लोग शौकीन हैं। लोग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इससे बने पराठे, आलू -गोभी की सब्जी यहां तक कि पकौड़े भी बड़े स्वादिष्ट लगते हैं। फूलगोभी कई जरूरी पोषक तत्वों का पावरहाउस मानी जाती है। यह खाने में जितना ज्यादा स्वादिष्ठ होती है उससे कहीं ज्यादा बनाने में आसान होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुंदर और सफेद दिखने वाली ये फूलगोभी कई हेल्थ कंडीशन्स में खाने से आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है? अगर नहीं तो आज हम आपको फूलगोभी खाने के कुछ नुकसान बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं-
फूलगोभी और पाचन स्वास्थ्य
फूलगोभी मस्टर्ड फैमिली का ही एक सदस्य है। यह सब्जी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इस वजह से ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन इस सब्जी का ज्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस सब्जी को पचाना बेहद मुश्किल होता है, खासतौर से तब जब इसे कच्चा खाया जाए। इससे सूजन या गैस से संबंधित समस्या बढ़ने लगती है।
फूलगोभी खाने के नुकसान
-थायरॉइड की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फूलगोभी का सेवन काफी हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से आपके शरीर में टी-3 और टी-4 हार्मोन के बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। जो कि थायरॉइड के रोगियों के लिए बहुत हानिकारक होता है।
-स्तनपान करानी वाली महिलाओं को यह सब्जी खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से बच्चे के पेट में दर्द उठ सकता है।
-फूलगोभी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। जो लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं, उनका खून धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है। जो लोग पहले से ही खून गाढ़ा करने की दवा खा रहे हैं तो बेहतर है कि वे डॉक्टर की सलाह के बाद ही फूलगोभी का सेवन करें।