नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत ने गुरुवार को एक बड़ा इतिहास रच दिया है। भारत में टीकाकरण का आंकड़ा गुरुवार को 100 करोड़ को पार कर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के खिलाफ चल रही देश की लड़ाई में बने इस नए कीर्तिमान को सामूहिक प्रयासों की जीत बताते हुए भारत को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के इस कीर्तिमान पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े सभी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों के प्रति आभार जताते हुए ट्वीट किया, “भारत ने इतिहास रच दिया। हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 करोड़ वैक्सीनेशन पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।”
Today, when India has achieved a #VaccineCentury, I went to a vaccination centre at Dr. Ram Manohar Lohia Hospital. The vaccine has brought pride and protection in the lives of our citizens. pic.twitter.com/MUObjQKpga
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2021
दरअसल , 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारत ने कई स्तरों पर तेजी से सामूहिक प्रयास किया। भारत की रफ्तार का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि देश में कोविड वैक्सीन की 434 डोज प्रति सेकेंड लगाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर 17 सितंबर, 2021 को 2.5 करोड़ डोज एक दिन में लगाकर भारत ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। वैक्सीन के वितरण के लिए ड्रोन तक का इस्तेमाल किया गया।
21st October 2021 will forever be remembered in the history books! #VaccineCentury pic.twitter.com/FLORS89ums
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2021
देश की 75 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के 100 प्रतिशत के लक्ष्य को भी हासिल कर लिया है। भाजपा मोदी सरकार की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए देश भर में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।