मुजफ्फरपुर। यहां एक नूडल फैक्ट्री में बॉयलर के ब्लास्ट होने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका शनिवार रात 10 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज फैक्ट्री से 5 किमी दूर के एरिया में भी सुनाई दी थी।
विस्फोट के प्रभाव से बगल की एक फूल मिल भी नष्ट हो गई और अंदर सो रहे दो मजदूर भी घायल हो गए। फैक्ट्री मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।
जहां मलबा हटाने के लिए बचाव अभियान जारी है, वहीं सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर 10 से ज्यादा शव फंसे हुए हैं। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने घटनास्थल का दौरा किया, उन्होंने कहा कि हमने अब तक मलबे से छह शव बरामद किए हैं। इसके अलावा, पांच लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।